{"_id":"6708ab1c083bf6707206c796","slug":"couple-fed-up-with-harassment-of-women-who-had-given-them-money-both-of-them-committed-suicide-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कर्ज देने वाली महिलाओं के उत्पीड़न से तंग थे दंपती...एक संग दी दोनों ने जान, फुटपाथ पर मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कर्ज देने वाली महिलाओं के उत्पीड़न से तंग थे दंपती...एक संग दी दोनों ने जान, फुटपाथ पर मिली थी लाश
Fri, 11 Oct 2024 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:05 AM IST
सार
आगरा में रामलीला मैदान पर जिन दंतपी की लाश मिली थी, वो कर्ज देने वाली महिलाओं के उत्पीड़न से परेशान थे। बेटे ने तीन महिलाओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पति-पत्नी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा किले के पास मंगलवार को दंपती ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। मृतक दंपती के बेटे ने तीन महिलाओं को मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे का कहना है कि कर्ज के ब्याज को लेकर तीनों महिलाएं उत्पीड़न कर रही थीं।
कटरा वजीर खां, एत्माद्दौला निवासी शेखर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके पिता कन्हैयालाल ने गुड़िया से 20 हजार रुपये, गुड्डी देवी से 60 हजार और सीमा से 70 हजार रुपये का लोन पांच फीसदी ब्याज पर लिया था।
समूह से जुड़ी इन महिलाओं ने ब्याज चार गुना तक बढ़ा दिया। जिसे चुकाने के लिए पिता ने तीन बैंकों से 2.40 लाख का लोन भी लिया। पर, उनका कर्ज पूरा नहीं हो पाया। महिलाएं घर पर आकर धमकाती थीं। इसी से तंग आकर पिता कन्हैयालाल व मां वर्षा ने जान दे दी।
विज्ञापन
बेटे ने इन लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। एसीपी विनायक भोसले का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।