{"_id":"66a8922b731b002b9c090d26","slug":"couple-died-in-a-tragic-accident-in-mathura-bike-rammed-into-truck-from-behind-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत, ट्रक में पीछे से घुसी बाइक; तड़प-तड़क कर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत, ट्रक में पीछे से घुसी बाइक; तड़प-तड़क कर गई जान
Tue, 30 Jul 2024 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:41 PM IST
सार
जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपती की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। बाइक हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के चौमुहां में जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित केएफसी के पास ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन
आगरा दिल्ली हाईवे पर मंगलवार सुबह 11 बजे हादसा हो गया। जैंत थाना क्षेत्र के केएफसी के पास हाईवे पर ओवरटेक कर रहे पति-पत्नी की बाइक आगे हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर जा गिरे। बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख आसपास के लोग दौड़े और ट्रक को पकड़ लिया। सूचना पर जैंत थाना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने चालक को पुलिस के सुपर्द कर दिया। मृतकों की पहचान विनीत कुमार पुत्र सुरेशचन्द निवासी करहला अकराबाद, अलीगढ़ के रूप में कर ली है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।