{"_id":"64613c6fae73f7a6db061b34","slug":"couple-beaten-threatened-in-pet-dog-fighting-dispute-kasganj-news-c-25-1-157447-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पालतू कुत्ते के लड़ने के विवाद में दंपती को पीटा, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पालतू कुत्ते के लड़ने के विवाद में दंपती को पीटा, दी धमकी
Mon, 15 May 2023 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना क्षेत्र के रामबाग कालोनी में पालतू कुत्तों के लड़ने के विवाद में दंपति की मारपीट कर दी गई। वहीं जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने कालोनी के ही चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।रामबाग कालोनी निवासी रश्मि का कहना है कि वह 9 मई को अपने कुत्ते को टहला रहीं थी। तभी कालोनी निवासी सतीश के कुत्ता उनके कुत्ते से झगड़ गया। इसी पर सतीश, पप्पी व अन्य दो अज्ञात उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब मना किया गया तो उसकी व उसके पति की मारपीट की गई। अन्य लोगों के आने पर आरोपी चले गए। शाम को फिर से लाठी डंडे लेकर चारों आरोपी उसके घर पर पहुंच गई। उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।