फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple and their two children were injured when the lower part of a two-storey house collapsed

Agra: आनंदपुरम में कमरे का लिंटर ढहा, मलबे में तड़पते रहे दंपति और दो बच्चे...हालत गंभीर

Fri, 13 Jun 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

दो मंजिला मकान का निचला हिस्सा गिरने से दंपती और उनके दो बच्चे दब गए। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। मलबे से निकालकर सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 

विज्ञापन
couple and their two children were injured when the lower part of a two-storey house collapsed
दो मंजिला मकान का निचला हिस्सा गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज की आनंदपुरम कॉलोनी में दो मंजिला मकान का निचला हिस्सा बृहस्पतिवार देर शाम भरभराकर गिर गया। हादसे में किरायेदार दंपती और उनके दो बच्चे दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। चारों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अशोक नगर, गोकुलपुरा निवासी जितेंद्र चाहर का आनंदपुरम में मकान है। इसमें तीन दुकानें और दो कमरे बने हैं। करीब 25 साल पुराना घर है। साबुन कटरा निवासी यासीन किरायेदार हैं। वह फेरी लगाते हैं। यासीन अपनी पत्नी रशीदा, बेटी सानिया और बेटे अमन के साथ रहते हैं। शाम को वह फेरी लगाकर लौटे थे। रात करीब 9:45 बजे कमरे का आधा लिंटर और छज्जा टूटकर गिर गया। हादसे में यासीन और रशीदा घायल हो गए। घर के बाहर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed