फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Country first elephant mobile clinic service launched

UP: हाथियों का दर्द हो सकेगा कम... देश का पहला मोबाइल क्लीनिक किया गया शुरू; इलाज की ये होगी सुविधा

Mon, 03 Mar 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:00 PM IST
सार

मोबाइल क्लीनिक के भिक्षा मांगने वाले हाथियों के संरक्षण अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके तहत पूरे देश में भीख मांगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी।
 

विज्ञापन
Country first elephant mobile clinic service launched
हाथियों के लिए शुरू किया गया मोबाइल क्लीनिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चुरमुरा स्थित वन्य जीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस ने हाथियों के संरक्षण के अपने प्रयासों को और मजबूत करते हुए हाथी सेवा नाम से मोबाइल क्लीनिक शुरू किया है। इसका शुभारंभ असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक अंतरराष्ट्रीय हाथी स्वास्थ्य एवं उपचार शिविर के दौरान किया गया। हाथियों को त्वरित और आवश्यक चिकित्सा प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
विज्ञापन


मोबाइल क्लीनिक के जरिये नेत्रहीन और अपंग हाथियों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सहायता दी जाएगी। लंगड़ापन, पैरों में संक्रमण, जोड़ों में सूजन और दर्द जैसी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। हाथी सेवा का उद्देश्य वाइल्डलाइफ एसओएस के भिक्षा मांगने वाले हाथियों के संरक्षण अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके तहत पूरे देश में भीख मांगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि यह भारत का पहला हाथी मोबाइल क्लीनिक है। हमारा लक्ष्य पूरे देश में हाथियों तक चिकित्सा एवं सहायता पहुंचाना है। सह-संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि अधिकतर कैद में रखे गए हाथियों को सही चिकित्सा और देखभाल नहीं मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण देश में हाथियों की स्थिति काफी दयनीय है। डायरेक्टर-कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एमवी ने कहा कि मोबाइल हेल्थ क्लीनिक उन कार्यरत हाथियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करेगा, जिनकी भलाई और देखभाल अत्यंत आवश्यक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed