फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilors put lock in chamber of chairman and E.O.

सभासदों ने चेयरमैन और ईओ के कक्ष में डाला ताला

Mon, 15 Mar 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Councilors put lock in chamber of chairman and E.O.
नगर पालिका में चेयरमैन के कक्ष में ताला लगाते सभासद - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन के विरुद्ध आंदोलन कर रहे सभासदों का विरोध प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। अधिशासी अधिकारी से मांगी गई जानकारी निर्धारित समय में न दिए जाने पर सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के कक्ष में ताला डाल दिया। साथ ही चेयरमैन के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में जनता की समस्याओं का निस्तारण न होने और पालिका के कार्यों में चेयरमैन पति का हस्तक्षेप किए जाने पर नगर पालिका के सभासद 28 फरवरी से विरोध कर रहे हैं। सोमवार को 16वें दिन सभासद दल के नेता राजीव मिश्रा के नेतृत्व में सभी वार्ड मेंबर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका सभागार में बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि अधिशासी अधिकारी को नौ मार्च को पत्र देकर तीन दिन में जो जानकारियां मांगी गई थीं वे अभी तक नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन

सभागार से आक्रोशित सभासद बाहर निकले और सबसे पहले चेयरमैन मनोरमा देवी के कक्ष में ताला डाल दिया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी और अवर अभिंयता के कक्ष में ताला डाल दिया। साथ ही चेयरमैन के विरुद्ध नारेबाजी की। सभासदों ने कहा कि अधिशासी अधिकारी चेयरमैन पति के दबाव में जानकारियां नहीं दे रहे हैं। जानकारियां मिले तो निश्चित ही चेयरमैन और उनके पति के बिना बैठकों और प्रस्ताव को पास कराए किए गए कार्यों की पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के समझाने के बाद करीब एक बजे चेयरमैन, ईओ और अवर अभियंता के कक्ष का ताला खोला गया। इस दौरान राजीव मिश्रा, मधु यादव, देव कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, ब्रजेश कठेरिया, दीपू गोस्वामी, तेजप्रताप, प्रवीन कुमार, निशांत जैन, रामनिवास शर्मा, सुरेश चंद्र, एलकार सिंह, संजय कुमार आदि सभासद मौजूद रहे।
ईओ ने तीन दिन का समय और मांगा
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने सभासदों से तीन दिन का समय और मांगा है। अधिशासी अधिकारी ने सभासदों को भरोसा दिया कि संबंधित पटल सहायक से उन्होंने जानकारियां मांगी हैं। तीन दिन के अंदर सारी जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।

सभासद बोले धमकी नहीं होगी बर्दाश्त
सभासद दल की बैठक में सभासद दल के नेता राजीव मिश्रा ने कहा कि सभासद किसी भी धमकी और दबाव में नहीं आएंगे। नगर के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ये आंदोलन जारी रहेगा। तीन दिन में यदि जानकारी नहीं मिली तो फिर से पालिका कार्यालय को पूरी तरह से बंद करा दिया जाएगा।
सभासदों ने जो जानकारियां मांगी हैं उनकी रिपोर्ट तैयार हो रही है। शीघ्र ही सभासद दल के नेता को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed