फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilors lock the room of Nagar Palika Chairman In Mainpuri

मैनपुरी: सभासदों ने चेयरमैन और ईओ के कक्ष में लगाया ताला, तीन घंटे कामकाज रहा बंद

Mon, 15 Mar 2021 04:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Councilors lock the room of Nagar Palika Chairman In Mainpuri
चेयरमैन और ईओ के कक्ष में ताला लगाते पार्षद - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष (चेयरमैन) के विरुद्ध आंदोलन कर रहे सभासदों का विरोध प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। अधिशासी अधिकारी से मांगी गई जानकारी निर्धारित समय में न दिए जाने पर सभासदों ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के कक्ष में ताला डाल दिया। आक्रोशित सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की। 

विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में जनता की समस्याओं का निस्तारण न होने और पालिका के कार्यों में चेयरमैन के पति का हस्तक्षेप किए जाने को लेकर नगर पालिका के सभासद 28 फरवरी से विरोध कर रहे हैं। सोमवार को 16वें दिन सभासद अपने नेता राजीव मिश्रा के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका सभागार में बैठक की। 
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिशासी अधिकारी को नौ मार्च को पत्र देकर तीन दिन में जो जानकारियां मांगी गई थीं वे अभी तक नहीं दी गई हैं। सभागार से आक्रोशित सभासद बाहर निकले और सबसे पहले चेयरमैन मनोरमा देवी के कक्ष में ताला डाल दिया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और और अवर अभिंयता के कक्ष में ताला डाल दिया। सभासदों तालाबंदी के साथ चेयरमैन के विरुद्ध नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभासदों का कहना था कि अधिशासी अधिकारी चेयरमैन पति के दबाव में जानकारियां नहीं दे रहे हैं। जानकारियां मिले तो निश्चित ही चेयरमैन और उनके पति द्वारा बिना बैठकों और प्रस्ताव को पास कराए किए गए कार्यों की पोल खुल जाएगी। अधिशासी अधिकारी के समझाने के बाद करीब एक बजे चेयरमैन, ईओ और अवर अभियंता के कक्ष का ताला खोला गया। 

ईओ ने तीन दिन का समय और मांगा 
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने सभासदों से तीन दिन का समय और मांगा है। अधिशासी अधिकारी ने सभासदों को भरोसा दिया कि संबंधित पटल सहायक से उन्होंने जानकारियां मांगी हैं। तीन दिन के अंदर सारी जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। 

सभासद बोले- धमकी नहीं होगी बर्दाश्त 
सभासद दल की बैठक में सभासद दल के नेता राजीव मिश्रा ने कहा कि सभासद किसी भी धमकी और दबाव में नहीं आएंगे। नगर के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ये आंदोलन जारी रहेगा। तीन दिन में यदि जानकारी नहीं मिली तो फिर से पालिका कार्यालय को पूरी तरह से बंद करा दिया जाएगा। 

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने कहा कि सभासदों ने जो जानकारियां मांगी हैं उनकी रिपोर्ट तैयार हो रही है। शीघ्र ही सभासद दल के नेता को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed