{"_id":"692b5a705add8ffc3c01b87f","slug":"councilor-beaten-up-after-entering-his-house-fir-registered-agra-news-c-364-1-ag11010-121639-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पार्षद को घर में घुसकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पार्षद को घर में घुसकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के न्यू विजय नगर काॅलोनी में जल निगम की पाइप डालने के दौरान विवाद हो गया। आरोपियों ने नगला हरमुख वार्ड के पार्षद किशन नायक के घर में घुसकर पिटाई की। उनकी पत्नी से भी मारपीट की गई। पार्षद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पार्षद किशन नायक ने बताया कि 21 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे जल निगम की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा था। जिसकी निगरानी वह स्वयं कर रहे थे। तभी पड़ोसी रवि गांधी, उसके बेटे मोहित, कुनाल, विनीत उर्फ बिन्नी, परिवार की महिलाएं और 4-5 अज्ञात लोग घर में घुस आए।
कुनाल ने घर में ईंट-पत्थर फेंके। वहीं विनीत और मोहित ने पार्षद की पिटाई की। ज्योति उर्फ गुल्लू गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बीच-बचाव करने आई पार्षद की पत्नी से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
इसी दौरान कुनाल धारदार हथियार लेकर आया। पार्षद ने यह भी बताया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य रुकवाने, चौथ वसूली और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी है। रवि गांधी और उसके बेटों पर इससे पहले भी थाना कमलानगर एवं नाई की मंडी में कई मामले दर्ज हो चुके हैं।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपी गांधी की ओर से पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पार्षद पर धमकाने, अवैध वसूली व राजनीतिक दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाने की शिकायत की गई है।
सदन में भी उठा मुद्दा
नगर निगम सदन की बैठक में भी पार्षद पर हमले का मुद्दा उठा। पार्षद ने अपनी व्यथा बताई तो कुछ पार्षदों ने हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। राहुल नगर के पार्षद रवि कुमार ने इसे सरकारी कार्य में बाधा बताते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। अन्य पार्षदों ने महापौर से कहा कि अगर पुलिस ने ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की तो कल किसी और पार्षद के साथ भी ऐसा हो सकता है। महापौर ने पुलिस कमिश्नर से बात करने का आश्वासन दिया है।