{"_id":"6022f6528ebc3e271272d539","slug":"councilor-agra-city-news-agr4799887101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नगर निगम सदन की बैठक में मनोनीत पार्षदों ने लिया यह संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नगर निगम सदन की बैठक में मनोनीत पार्षदों ने लिया यह संकल्प
Wed, 10 Feb 2021 08:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सदन की बैठक में 45 मिनट का समय स्वच्छता के लिए तय किया गया। इससे पहले ही बसपा पार्षद सदन का बहिष्कार करके चले गए। भाजपा के निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों ने सफाई पर सुझाव दिए और इस बार के सर्वे में टॉप-10 में लाने का संकल्प लिया। पार्षद रवि माथुर ने कहा कि 19 नालों की सफाई तलीझाड़ कराई जाए। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैक्टर फिर से लगाए जाएं ताकि बस्ती की गलियों में आसानी से कचरा हटाया जा सके। जालीदार ठेलों में कचरा नीचे गिरता है, इनमें नीचे लोहे की चादर वेल्डिंग कराई जाए। सूखे और गीले कचरे को अलग करने वाले माडर्न ट्रांसफर स्टेशन चालू कराए जाएं। मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। इस बार 16वें स्थान से टॉप-10 में लाएंगे।
रेलवे ट्रैक पर डाल रहे कूड़ा
शंकरगढ़ पुलिया पर मेयर एक साल पहले गए थे, लेकिन नाले और जलभराव की समस्या का निदान नहीं हुआ। आजमपाड़ा में रेलवे ट्रैक के पास कचरा डाला जा रहा है। -राहुल चौधरी, पार्षद
घरों से कूड़ा लेने की व्यवस्था ठीक हो
नालों से अतिक्रमण हटाए जाएं और डोर टू डोर कूड़ा लेने की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए ताकि कचरा सड़क या बाहर न फेंका जाए। -अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद
सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है
सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। नालियों में कूड़ा भर रहे हैं। सिल्ट निकाली नहीं जा रही। सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर आंखों में धूल झोंक रहे हैं। -नवल तिवारी, पार्षद