फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Council teachers will be appointed in board examination

Agra News: बोर्ड परीक्षा में लगाए जाएंगे परिषदीय शिक्षक

Sat, 15 Feb 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Council teachers will be appointed in board examination
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए इस बार तीन हजार शिक्षकों की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सहारे माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की वैतरणी पार करने में जुटा है। बेसिक शिक्षा विभाग को दो हजार शिक्षकों की डिमांड भेजी गई है। जिला में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 59 बूथों पर 39891 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लगभग 3000 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास जिले में इतने शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। शासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों में से ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी निर्धारित होने हैं। शासन ने परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए नियमों को भी बदला है। मात्र स्नातक पास होने पर शिक्षक को कक्ष निरीक्षक नहीं बनाया जा सकेगा। जिले में संचालित वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षकों से भी आवश्यकता के कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति नहीं हो सकेगी। वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षण कार्य में जुटे अधिकांश शिक्षक कक्ष निरीक्षक के नए मानकों को पूरा नहीं करते। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की आवश्यकता पड़ेगी। इस बार कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी सीधे परिषद से लगेगी।
विज्ञापन

-बोर्ड परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग काे दे हजार शिक्षकों की डिमांड भेज दी गई है। साथ ही शिक्षकों की सूची भी मांगी गई है ताकि उनकी ड्यूटी तैनाती निर्धारित की जा सके- पीके मौर्य -जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed