फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Council schools opened, children reached less on the first day

अवकाश के बाद पहला दिन तैयारियों में गुजरा

Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Council schools opened, children reached less on the first day
मैनपुरी। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद नई शिक्षा नीति के तहत बृहस्पतिवार से परिषदीय स्कूल खुल गए। पहला दिन तैयारियों में बीता। शिक्षाधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने अब ग्रीष्मावकाश का समय कम किया है। अभी तक 30 जून को ग्रीष्मावकाश समाप्त होता था लेकिन पहली बार 15 जून को ही यह समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार को पहले दिन गर्मी और उमस के बीच शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे। पहला दिन तैयारियों में बीता। शिक्षक- शिक्षिकाएं रजिस्टर तैयार करते देखे गए। रसोइया खाद्यान्न और अन्य सामान की साफ-सफाई करते मिले। पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही जो आए भी वह साथियों के साथ खेलते रहे। बीएसए कमल सिंह ने शिक्षक- शिक्षिकाओं से शिक्षण कार्य करने का कहा है।
विज्ञापन

नवीगंज में बच्चे खेल रहे थे गुट्टी
कंपोजिट विद्यालय नवीगंज में जहां शिक्षक- शिक्षिकाएं अभिलेख तैयार करने में जुटे थे वहीं बच्चों को गिट्टी खेलते हुए देखा गया। यहां बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई और अन्य तैयारियों पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने किया निरीक्षण
बेवर में खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सुदामा का निरीक्षण किया। स्टाफ मौजूद मिला बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिए।

शासनादेश के तहत सभी परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य 16 जून से शुरू कर दिया गया है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजें। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करें।
कमल सिंह, बीएसए
छात्र-छात्राओं की मिली जुली प्रतिक्रिया
16 जून से खुले स्कूलों को छात्र-छात्राएं तो अच्छा बता रहे हैं तो वहीं कुछ का मानना है कि गर्मी बहुत पड़ रही है बीमार भी हो सकते हैं।
अभी बहुत गर्मी पड़ रही है। स्कूल एक जुलाई से ही खुलने चाहिए थे। स्कूल में पंखे के बीच भी गर्मी लग रही है।
तान्या कक्षा, आठ
स्कूल खुले हैं तो पढ़ने आना पड़ेगा लेकिन अभी बहुत गर्मी है। गर्मी के कारण मेरे कई सहपाठी पढ़ने नहीं आ रहे हैं।
दुर्गा कक्षा, आठ
स्कूल खुलने की जानकारी मई में ही मिल गई थी। स्कूल खुले हैं तो गर्मी पड़े या सर्दी स्कूल तो रोज ही आऊंगी।
लक्ष्मी, कक्षा सात
स्कूल खुले तो बहुत अच्छा लगा। समय से स्कूल आकर शिक्षा प्राप्त करुंगी। शिक्षक- शिक्षिकाओं को सहयोग है।
रौनक कक्षा, सात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed