{"_id":"6417522552cdb820b60486f4","slug":"council-school-examinations-will-start-from-today-at-1909-centers-mainpuri-news-c-25-1-96371-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 1909 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 1909 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालय की परीक्षाएं
Sun, 19 Mar 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं आज से जिले के 1909 केंद्रों पर शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं की निगरानी के लिए बीएसए दीपिका गुप्ता ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बीएसए ने कहा कि परीक्षाएं शासन की मंशा के अनुसार कड़ी निगरानी के बीच कराई जाएं।
शासनादेश के तहत बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से 24 मार्च तक संचालित होंगी। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम पूर्व में ही जारी कर दिया गया था। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक मौखिक और लिखित परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। बीएसए ने सभी प्रधानध्यापक और खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की जाए।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली में साढ़े 12 बजे तक ढ़ाई बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह में प्रथम पाली में क्राफ्ट और द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारियों की देख रेख में होगा मूल्यांकन
शासनादेश के तहत कक्षा दो से पांच और कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खंड शिक्षाधिकारियों के निर्देशन और देखरेख में 26 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य के रिकार्ड को भी सुरक्षित रखा जाएगा किसी भी समय उच्चाधिकारी इसकी जांच कर सकेंगे।