{"_id":"66d6befbf52293281e03ae67","slug":"couldn-t-tolerate-brother-in-law-s-brutality-with-his-sister-killed-after-giving-her-alcohol-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जीजा ने बहन के बाल नोचे लिए थे...गुस्साए साले ने शराब पिलाकर दी ऐसी मौत, सुनकर कांप जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जीजा ने बहन के बाल नोचे लिए थे...गुस्साए साले ने शराब पिलाकर दी ऐसी मौत, सुनकर कांप जाएंगे
Tue, 03 Sep 2024 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:57 PM IST
सार
फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। हत्या की वजह जीजा द्वारा बहन को प्रताड़ित किया जाना था। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने स्वीकार भी किया कि उसने ही शराब पिलाने के बाद जीजा को मार दिया।
विज्ञापन
नदीम का फाइल फोटो और घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के विलासपुर प्राणपुर रोड पर दो दिन पहले बंबा में मिले शव की शिनाख्त एका निवासी नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं साले ने पुलिस के समक्ष जीजा की हत्या की बात स्वीकार की है। साले का कहना है कि उसका जीजा रोजाना शराब पीकर बहन की पिटाई करता था। इस कारण उसने हत्या की है।
विज्ञापन
बता दें शनिवार की सुबह विलासपुर रोड पर मौजूद बंबे में एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया था। सोमवार को थाने पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त नदीम के रूप में की। परिजन ने बताया कि नदीम थाना उत्तर क्षेत्र का रहने वाला था। वह काफी समय से अपनी पत्नी जाहिरा खान और पांच बच्चों के साथ कस्बा एका में रह रहा था। मृतक के भाई सोनू की तहरीर पर मृतक के ससुरालियों के खिलाफ जसराना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि बंबे में मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। परिजन ने युवक के ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तत्काल टीम ने मृतक के साले मुस्तकीम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है कि उसने अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद उसने जीजा की हत्या करना स्वीकार किया।
उसने बताया कि नदीम उसकी बहन जाहिरा को रोजाना शराब पीकर मारता पीटता था। उसके बालों को नोच डालता था। कुछ दिन पहले उसके सामने ही उसे पीटा, जो उसे नागवार गुजरा। इस कारण उसने जीजा की हत्या कर डाली।
इस हत्या में उसने अपने दोस्त का भी साथ लिया। उसने स्वीकार किया है कि जीजा को गांव के बाहर नाले में डुबोकर मार डाला। इसके बाद उसे बंबा में फेंक दिया। हत्या में शामिल दोस्त की पुलिस को तलाश है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।
इस हत्या में उसने अपने दोस्त का भी साथ लिया। उसने स्वीकार किया है कि जीजा को गांव के बाहर नाले में डुबोकर मार डाला। इसके बाद उसे बंबा में फेंक दिया। हत्या में शामिल दोस्त की पुलिस को तलाश है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।