{"_id":"6a4037cf609dd893df04028d","slug":"cosmos-galaxys-magnificent-victory-powered-by-hrithiks-century-agra-news-c-365-1-sagr1044-108595-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऋतिक के शतक से कॉसमॉस गैलेक्सी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऋतिक के शतक से कॉसमॉस गैलेक्सी की शानदार जीत
विज्ञापन
सम्मानित खिलाड़ी
आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर आयोजित कॉसमॉस क्रिकेट कप के मुकाबले में शनिवार को ऋतिक के शतक से कॉसमॉस गैलेक्सी ने कॉसमॉस जायंट्स को 43 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस गैलेक्सी ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 299 रन बनाए। कप्तान ऋतिक सिंह ने 76 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 106 रन की शतकीय पारी खेली। नेहा यादव ने 83, माधव सिंह ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में रोशनी ने 3 विकेट लिए, जबकि रितेश यादव, हिमांशु राजपूत और कोणार्क भारद्वाज को एक-एक सफलता मिली।
300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस जायंट्स की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 256 रन ही बना सकी। रोशनी कुमारी ने 65 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। दिव्यांशु राजपूत ने 47, अमित चौधरी और आध्या सेठ ने 24-24 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम सागर ने 3 विकेट झटके। पवन यादव और ऋतिक सिंह ने 2-2 विकेट मिले। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋतिक सिंह को, जबकि फाइटर ऑफ द मैच का सम्मान रोशनी कुमारी को संजय धाकड़ ने प्रदान किया।