फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corridor to be completed by Mahashivratri, temples and ghats to be developed by March

Agra News: महाशिवरात्रि तक काॅरिडोर, मार्च तक विकसित हों मंदिर और घाट

Wed, 31 Dec 2025 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Corridor to be completed by Mahashivratri, temples and ghats to be developed by March
बटेश्वर में पर्यटन विकास का निरीक्षण करते क्षेत्रीय पर्यटन अ​धिकारी श​क्ति सिंह, पूर्व केबिनेट 
बाह। बटेश्वर में विकसित हो रहे काॅरिडोर, मंदिर एवं घाटों का मंगलवार को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के साथ निरीक्षण किया। डाउन स्ट्रीम में विकसित हुए घाट पर एप्रिन नहीं होने और पत्थर बिछने से छूटने पर नाराजगी जताई। जल्द एप्रिन लगाने और पत्थर बिछाने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। 16 फरवरी को महाशिवरात्रि तक कॉरिडोर और घाटों और मंदिरों का विकास मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि प्रदेश सरकार 106 करोड़ की लागत से बटेश्वर का धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास करा रही है। 12.50 करोड़ की लागत से अटल संकुल केंद्र बन चुका है। मंदिर कॉम्पलेक्स के विकास पर 24.10 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। फिलहाल 13 मंदिरों के संरक्षण का काम चल रहा है। 24 करोड़ की लागत से विकसित हो रहे घाटों का काम करीब करीब पूरा होने को है। 24.08 करोड़ की लागत से मंदिर काॅरिडोर, 13 करोड़ की लागत से प्राचीन हवन कुंड, 9.92 करोड़ की लागत से फसाड लाइट लगाने का काम प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान यूपीपीसीएल के परियोजना अधिकारी संदीप चौधरी, सहायक परियोजना अधिकारी एसपी द्विवेदी, इंजीनियर पंकज कुमार, दीपक कुमार, प्रवीन गोयल, वीके चौहान, श्रीनिवास गोयल, आलोक गर्ग, बिंटू सिंह, चेतन बंसल, सौरभ अग्रवाल, ध्रुव कुमार शर्मा, पुलकित भदौरिया, राजवीर सिंह, अल्केन्द्र सिंह जादौन, हर नारायन सिंह, डीएस भदौरिया, बीटू भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed