फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Correct lab information will be available from QR code

Agra News: क्यूआर कोड से मिलेगी सही लैब की जानकारी

Wed, 28 Feb 2024 03:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Correct lab information will be available from QR code
आगरा। ताज महोत्सव के आखिरी दिन मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से लगाए गए 10 दिवसीय जागरूकता शिविर का समापन हुआ। आगरा पैथोलॉजिस्ट व माइक्रोबायोलॉजी संगठन और सांस रोग विशेषज्ञ की ओर से विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। पैथोलॉजिस्ट संगठन ने क्यूआर कोड का विमोचन किया। इससे लोग पता कर सकते हैं कि विभिन्न जांच कराने के लिए कौन सी लैब योग्य है।
विज्ञापन



आईएमए प्रदेश पदाधिकारी डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि क्यूआर कोड को स्कैन करते ही सूची खुल जाएगी, जिसमें क्वालिफाइड लैब को ढूंढ जा सकता है। सूची में प्रदर्शित लैब में क्यूआर कोड दिखाने पर 25 फीसदी तक छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन



आईएमए सचिव डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि विभिन्न स्पेशियलिटी के 70 से 80 चिकित्सकों ने 10 दिन तक जागरूकता शिविर में भाग लिया। आखिरी दिन शिविर का शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. दीपक अग्रवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. संतोष कुमार ने किया। शिविर में कोषाध्यक्ष डाॅ. योगेश सिंघल, डॉ. रविंद्र प्रतिहार, डॉ. रिचा कुमार, डॉ. मेघना सिंह, डॉ. अर्पिता सक्सेना भी रहीं। अध्यक्ष निर्वाचित डाॅ. अनूप दीक्षित ने ताज महोत्सव समिति का धन्यवाद दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed