फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus vaccine arrive in mathura

Corona Vaccine: कड़ी सुरक्षा में लाई गई वैक्सीन, 16 जनवरी को मथुरा के पांच केंद्रों पर टीकाकरण

Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
सार

  • मथुरा जिले में 16 जनवरी को 5 स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा टीकाकरण 
  • सरकारी और निजी अस्पताल के कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन 

विज्ञापन
coronavirus vaccine arrive in mathura
कोल्ड चेन कक्ष में रखी गई वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। गुरुवार को आगरा से कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग कोल्ड बॉक्स में वैक्सीन मथुरा पहुंचीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ ऑफिस) परिसर स्थित कोल्ड चेन रूम में इसे निर्धारित तापमान पर रखा गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

 
यूनिसेफ के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने बुधवार रात गाइडलाइन बदली है। इसके तहत अब मथुरा के सिर्फ पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 16 जनवरी को यह वैक्सीन 500 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी। पहले दिन पांच स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल पांच सत्र होंगे। एक सत्र में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को यह वैक्सीन लगाई जानी है। उन्होंने बताया कि कोल्ड चेन रूम से 15 जनवरी को यह वैक्सीन तीन केंद्रों पर रवाना होंगी।
विज्ञापन


पोर्टल पर डाटा होगा अपलोड
टीकाकरण के लिए चयनित सभी 500 स्वास्थ्यकर्मियों को एसएमएस से सूचना 15 जनवरी को दे दी जाएगी। वैक्सीन लगवाने के बाद पोर्टल पर उन सभी का ब्योरा अपलोड किया जाएगा। वैक्सीन लगाने के लिए सिरिंज भी उपलब्ध करा दी गई हैं। साथ ही एक शीशी में से 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन न लगवाने वालों की काउंसिलिंग होगी
मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जो लोग भ्रम में आकर वैक्सीन नहीं लगाएंगे, उनके लिए अलग से एप तैयार किया जा रहा है। उनकी काउंसिलिंग होगी। एप के जरिए इस वैक्सीन को लगवाने के लिए उन्हें राजी किया जा सकेगा।

इन अस्पतालों में होगा टीकाकरण
- जिला अस्पताल मथुरा।
- रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृंदावन।
- केडी मेडिकल कॉलेज छाता।
- चौमुहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। 
- गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। 

चुनाव प्रक्रिया की तरह टीकाकरण की तैयारी
कोरोना टीकाकरण का काम चुनाव प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। डीएम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मिलकर टीकाकरण प्रक्रिया में सहभागिता करेंगे। आरआर टीम प्रभारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि टीकाकरण के कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस की भी भूमिका है। वहीं टीकाकरण की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed