फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : one death and five new cases of covid in agra

आगरा में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, पांच नए मरीज बढ़े, नौ हुए डिस्चार्ज

Sat, 30 May 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 12:22 AM IST
सार

  • जिले में अब तक 887 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
  • इनमें 39 की मौत हो गई है, 783 मरीज ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : one death and five new cases of covid in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अब कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा डराने लगा है। शुक्रवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे अब मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। पिछले तीन दिनों में यह छठवीं मौत है। जिलाधिकारी ने देर रात इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन ने बताया कि पांच नए कोरोना मरीज भी मिले हैं। अब तक 887 संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को नौ और डिस्चार्ज हुए। इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 783 हो गई। जिले में अब 65 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

गांव सोंरा नया हॉटस्पॉट

सैंया क्षेत्र के गांव सोंरा निवासी के प्राइवेट कॉलेज के प्रधानाध्यापक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। उनके परिजनों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

एसएचओ बीएन सिंह ने बताया कि गांव के रास्तों को बंद कर दिया गया है। गांव के लोगों के बाहर जाने पर पाबंदी है। जरूरत की वस्तुएं गांव में ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

8481 लोगों की सेहत की जांच

स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट एरिया में 1742 घरों का सर्वे कर 8481 लोगों की सेहत की जांच कर रिपोर्ट बनाई। टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके तापमान जांचा और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच की। इन स्थानों पर शिविर लगाकर 556 मरीजों को दवा और विटामिन सी की दवाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed