फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus uttar pradesh latest news: etah dm sukhlal bharti test positive for covid 19

एटा के जिलाधिकारी कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती, कई अन्य अफसर भी संक्रमित

Sat, 19 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

  • एटा में जिलाधिकारी सहित कई अफसर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सीडीओ और दोनों एडीएम भी हैं। जिलाधिकारी के संक्रमित होने के बाद अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल कंचन सरन को जिले का चार्ज सौंपा गया है। 

विज्ञापन
coronavirus uttar pradesh latest news: etah dm sukhlal bharti test positive for covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में जिला प्रशासन कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। जिलाधिकारी सुखलाल भारती भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह कई दिनों से बीमार हैं। उनको गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को 26 नए मरीज मिले। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 1380 पर पहुंच गया है। इनमें 1094 लोग ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन

  
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिलाधिकारी पिछले कई दिनों से बीमार हैं। उनकी एंटीजन किट से जांच की गई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं शुक्रवार को मिरहची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर तैनात एक चिकित्सक और सकीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात कांउसलर सहित 26 नए मरीज मिले। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी के संक्रमित होने के बाद अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल कंचन सरन अब जिले का चार्ज संभालेंगी। मंडलायुक्त ने उन्हें चार्ज सौंपा है। जिलाधिकारी, सीडीओ और दोनों एडीएम के कोरोना संक्रमित होने के कारण जिला मुख्यालय तीन दिन से अधिकारी विहीन है। शुक्रवार को डीएम का चार्ज एसडीएम सदर अबुल कलाम के पास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने छिपाई जानकारी

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम सुखलाल भारती, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार और एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा जुटे हुए थे। बुधवार को एंटीजन किट से हुई जांच में डीएम संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इसे छिपाता रहा। डीएम का स्वास्थ्य जब ज्यादा खराब हुआ तो उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने डीएम के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। एडीएम वित्त और एडीएम प्रशासन को संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेट किया गया है। इनसे भी पहले सीडीओ मदन वर्मा, परियोजना निदेशक निर्मल कुमार द्विवेदी सहित कई पुलिस क्षेत्राधिकारी और न्यायिक अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं।

कंचन सरन संभालेंगी डीएम का चार्ज 

जिलाधिकारी के संक्रमित होने के बाद अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल कंचन सरन अब जिले का चार्ज संभालेंगी। मंडलायुक्त ने उन्हें चार्ज सौंपा है। डीएम, सीडीओ और दोनों एडीएम के कोरोना संक्रमित होने के कारण जिला मुख्यालय तीन दिन से अधिकारी विहीन है। शुक्रवार को डीएम का चार्ज एसडीएम सदर अबुल कलाम के पास रहा।
 

कलक्ट्रेट परिसर पड़ा है सूना

आला अधिकारियों के बिना तीन दिन से कलक्ट्रेट परिसर सूना पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह एसडीएम सदर अबुल कलाम को डीएम का प्रभार दिया। उनसे पहले एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री डीएम चैंबर में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। शुक्रवार दोपहर को मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल जीएस प्रियदर्शी का पत्र पहुंचा। 

इसमें अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल कंचन सरन को डीएम का प्रभार सौंपने की जानकारी दी गई। कंचन सरन अलीगढ़ से एटा पहुंच गई हैं। उनके लिए लोक निर्माण विभाग में ठहरने का इंतजाम किया गया है। एसडीएम और प्रभारी अधिकारी वीआईपी अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि अपर आयुक्त कंचन सरन अग्रिम आदेश तक एटा में ही प्रवास करेंगी।

एसएसपी भी अवकाश पर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार सिंह भी अवकाश पर है। उनके बड़े भाई का पिछले दिनों निधन हो गया था। इसलिए वह भी इन दिनों अपने घर गए हुए हैं।  

जिले में कोरोना अपडेट 
कुल संक्रमितों का आंकड़ा- 1380
स्वस्थ लोग- 1090
जिले में मौत- 12
सक्रिय केस- 278

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed