फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : death cases of covid in agra

आगरा में 'मौत' के आंकड़े चिंताजनक, 12 दिनों में 15 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम

Thu, 04 Jun 2020 09:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 09:50 AM IST
सार

मृतकों की उम्र
  • 60 साल से अधिक उम्र के 25 मरीजों ने तोड़ा दम।
  • 50 से 60 साल के आठ मरीज।
  • 40 से 50 साल की उम्र के पांच मरीजों की मौत।
  • 40 से कम उम्र वाले छह मरीज।

विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : death cases of covid in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक तरफ कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है तो दूसरी ओर मृतकों का ग्राफ भी ऊपर की ओर गया है। पिछले 25 दिनों में 23 संक्रमितों की जान चली गई। इससे पहले 22 संक्रमितों की मौत 30 दिन में हुई थी। पिछले 12 दिनों में यह रफ्तार और तेज हुई है, इस दौरान 15 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीज की पहली मौत आठ अप्रैल को हुई थी। कमला नगर में कारोबारी की 76 वर्षीय मां ने दम तोड़ा था। उन्हें सांस की बीमारी थी। इसके बाद आठ मई तक मौत का आंकड़ा 23 पर था। यह 22 मई को 30 पर और तीन जून को 45 पर पहुंच गया। मरने वालों में एक साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक हैं।
विज्ञापन



45 मृतकों में से 25 बीपी और मधुमेह के मरीज थे

45 मृतकों में से 25 ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीज थे। इनकी उम्र 60 से 74 वर्ष रही। एसएन मेडिकल कॉलेज में इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। संक्रमित होने वालों में जान सिर्फ उनकी गई है जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित 332 मरीज भर्ती हुए, जिसमें से 90 पुरुष, 128 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं।

राहत: 799 ठीक होकर घर गए

राहत की बात यह है कि ताजनगरी में कोरोना मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। अब तक 799 ठीक होकर घर जा चुके हैं। सिर्फ 73 का उपचार चल रहा है। ठीक होने की दर 87.26 फीसदी से ज्यादा हो गई है।

एसएन मेडिकल कॉलेज की डायटीशियन मिनी शर्मा बताती हैं कि 2200 से 2500 कैलोरी का भोजन खाएं। दाल, चपाती, चावल, सलाद, हरी सब्जी को भोजन में शामिल करें। दूध, फल, हर्बल चाय और गुनगुना-सामान्य पानी पीने की आदत डालें। नियमित योग या व्यायाम जरूर करें। इससे शरीर फिट रहेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

गाइड लाइन का पालन करें: डॉ. आरके सिंह

स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आरके सिंह कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद प्लाज्मा दान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की बजाय मास्क-एक मीटर की दूरी का गंभीरता से पालन करें।

संक्रमण से ठीक हुए लोग प्लाज्मा का दान करें: चंदन मलिक

एसएन के पैथोलॉजी विभाग के चंदन मलिक ने कोरोना वायरस को मात दी है। उन्होंने संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों से अपील की है कि वह मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान करें, उन्होंने खुद भी जनहित में ऐसा किया है।


यह भी पढ़ें- आगरा में एक और कोरोना मरीज की मौत, आठ नए संक्रमितों के साथ कंटेनमेंट जोन भी बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed