{"_id":"5ec2c7198ebc3e90233f0fd5","slug":"coronavirus-updates-two-corona-patients-recovering-every-hour-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: चार दिनों में बदल गई आगरा की कहानी, अब हर घंटे ठीक हो रहे दो कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: चार दिनों में बदल गई आगरा की कहानी, अब हर घंटे ठीक हो रहे दो कोरोना मरीज
Tue, 19 May 2020 02:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 May 2020 02:05 AM IST
सार
- चार दिन में 200 घर पहुंचे, अब तक 589 ने दी कोरोना को मात
- सोमवार को 42 और संक्रमित स्वस्थ हुए, अब 199 सक्रिय मामले
विज्ञापन
ठीक होने के बाद घर जाते मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस आगरा में प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित हैं, वहां अब कहानी बदल रही है। 15 दिन पहले तक हर घंटे औसतन दो नए मरीज मिल रहे थे, अब पिछले चार दिनों से करीब इतने ही समय में दो संक्रमित ठीक होकर घर पहुंच रहे हैं।
चार दिनों के 92 घंटे में 197 ने कोरोना को मात दी है। मरीजों के ठीक होने की दर 72.18 फीसदी हो गई है। इस दौरान नए मरीज सिर्फ 27 मिले हैं। अब तक 589 मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।
कीठम स्थित एल-1 श्रेणी के आइसोलेशन सेंटर से सोमवार को 42 मरीज डिस्चार्ज हुए। नई डिस्चार्ज पॉलिसी आने के बाद अब रोगियों का 14 दिन में एक सैंपल नेगेटिव आने के बाद उन्हें छोड़ा जा रहा है। हालांकि उन्हें आगामी सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में 589 संक्रमित अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। यह शहर के लिए अच्छी बात है। ज्यादातर संक्रमितों में कोरोना के मामूली लक्षण थे। इन्हें 14 दिन आइसोलेशन में रखा गया।
ऐसे ठीक हुए
- 15 मई को सबसे ज्यादा 96 मरीज डिस्चार्ज हुए।
- 16 मई को 13 मरीज डिस्चार्ज हुए।
- 17 मई को 46 मरीज डिस्चार्ज हुए।
- 18 मई को 42 मरीज डिस्चार्ज हुए।
ऐसे ठीक हुए
- 15 मई को सबसे ज्यादा 96 मरीज डिस्चार्ज हुए।
- 16 मई को 13 मरीज डिस्चार्ज हुए।
- 17 मई को 46 मरीज डिस्चार्ज हुए।
- 18 मई को 42 मरीज डिस्चार्ज हुए।
816 में से अब सिर्फ 199 का चल रहा उपचार
सोमवार तक 10,822 सैंपल की जांच में 816 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें से अब सिर्फ 199 संक्रमित ही बचे हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इनमें से 50 प्रतिशत एसएन के कोविड हॉस्पिटल में हैं। अन्य कीठम स्थित एल-1 श्रेणी के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं।
नौ नए मरीज मिले, अब तक 816
ताजनगरी में सोमवार को कोरोना के नौ नए मरीज मिले। इससे अब तक मिले मरीजों की संख्या 816 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 28 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।