{"_id":"5ea589c29688d50d4c7bb0cb","slug":"coronavirus-updates-tests-of-door-to-door-delivery-boys-for-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: आगरा में डोर-टू-डोर डिलीवरी करने वालों की होगी जांच, 'हॉटस्पॉट' में बढ़ेगी सैपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: आगरा में डोर-टू-डोर डिलीवरी करने वालों की होगी जांच, 'हॉटस्पॉट' में बढ़ेगी सैपलिंग
Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
सार
आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में जाकर जानी स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डोर-टू-डोर डिलीवरी करने वालों का रेंडम (किसी भी व्यक्ति का) कोरोना टेस्ट होगा। जहां ज्यादा मरीज मिले हैं, वहां समूह में सैंपलिंग होगी। इन इलाकों में 48 घंटे में डोर-टू-डोर सर्वे पूरा किया जाएगा। आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने इसके आदेश दिए हैं।
अवस्थापना एवं औघोगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव व आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तीन घंटे जिलाधिकारी कैंप पर बैठक की। इसमें उन्होंने शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट के कंटेनमेंट जोन में सैंपलिंग कम हुई है। डायलसिस व अन्य रोगियों की सैंपलिंग अधिक हुई, ऐसे में अब जहां पॉजिटिव केस अधिक मिले हैं, वहां सैंपलिंग पर फोकस होगा। इन इलाकों में 48 घंटे में डोर-टू-डोर सर्वे पूरा किया जाएगा।

सीडीओ ऑफिस में खुलेगा एक कंट्रोल रूम
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव केस की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग (मरीज के संपर्क में आने वाले) छह घंटे में करनी होगी। उन्होंने कहा कि सामान्य रोगियों के इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सीडीओ ऑफिस में एक कंट्रोल रूम खोला जाएगा।
डोर-टू-डोर डिलीवरी ब्वॉय के टेस्ट
नोडल अधिकारी ने बताया कि कई जगह डोर-टू डोर डिलीवरी ब्वॉय भी संक्रमित मिले हैं। ऐसे में इनका रेंडम टेस्ट होना चाहिए। ताकि संक्रमित विक्रेताओं की पहचान हो सके।
खोली जाएं प्राइवेट लैब
प्रमुख सचिव ने बैठक में सीएमओ को प्राइवेट पैथलॉजी लैब व डायग्नोस्टिक सेंटर खुलवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निजी लैब में जांच शुरू होने से एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में दबाव कम होगा। यहां कोविड-19 की जांच होगी।

संयुक्त निदेशक जांचेंगे कोविड प्रोटोकॉल
एल-1 व एल-2 के अलावा कोविड अस्पताल, क्वारंटीन सेंटर्स व आईसोलेशन वार्ड में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव यादव करेंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि यह भी देखा जाएगा कि ड्यूटी स्टाफ कहीं घर तो नहीं जा रहा।
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बंद मिली दुकानें
बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने एडीजी अजय आनंद व एसएसपी बबलू कुमार के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन की स्थिति जानी। फुव्वारा में कोरोना वॉलिंटियर्स से बात की। यहां सभी दुकानें बंद मिली।