{"_id":"5ead5f6c7251c46cf010a713","slug":"coronavirus-updates-ten-discharged-with-nine-month-old-girl-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौ माह की बच्ची और 70 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, फिरोजाबाद में अब तक 33 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह की बच्ची और 70 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, फिरोजाबाद में अब तक 33 हुए ठीक
Sat, 02 May 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को 10 मरीज हुए डिस्चार्ज
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नौ माह की एक बच्ची सहित 10 और लोगों ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। इनमें 70 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने इन सभी को 14 दिन तक घर पर ही क्वारंटीन में रहने को कहा है।
सुहाग नगरी में शनिवार को 10 लोग कोरोना वायरस को मात देकर आइसोलेशन वार्ड से बाहर निकल आए। इसमें सात लोग एफएच मेडिकल कॉलेज में ठीक हुए। तीन मरीजों का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में हुआ। अब तक जिले के 33 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।

Trending Videos
एक परिवार के छह लोग ठीक
सबसे राहत की बात यह है कि शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र राही नगर में जिस परिवार से कोरोना की लंबी चेन बन रही थी, उस परिवार के छह लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें नौ माह की बच्ची, दो और पांच साल के दो बच्चे भी ठीक हुए हैं।
मोहम्मदपुर चौकीगेट के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना को मात दे दी है। बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया गया था। हालांकि पत्नी, पुत्र, पुत्र वधु और धेवती अभी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
नगला कोठी और मोहम्मदपुर इलाके के दो अन्य मरीज भी ठीक होकर घर जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि डिस्चार्च किए गए लोगों को घर पर ही 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर निगरानी रखेगी।