आगरा में कोरोना: ताजनगरी में राहत लेकर आई वैक्सीन, नौ महीने के बाद सबसे कम मरीज मिले
- संक्रमण के शुरुआती महीने मार्च में एक दिन में एक मरीज मिलने का है सबसे कम आंकड़ा
- स्वास्थ्य विभाग में उत्साह, इस महीने और मरीज कम होने की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के लिए गुरुवार को दो खबरें राहत भरी रहीं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन मिली और मार्च के बाद एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम मरीज मिले। गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित छह मरीज मिले हैं। यह मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम मरीज मिलने का आंकड़ा है।
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण की शुरुआत में सात मार्च को एक मरीज मिला था। लेकिन अप्रैल से संक्रमण बढ़ने लगा और सितंबर में तो रिकॉर्ड ही टूट गया। इस महीने 2,800 से अधिक मरीज मिले। इसके बाद संक्रमण की दर में कमी आने लगी।
दिसंबर में आंकड़ा कम हुआ तो जनवरी में संख्या और कम हो गई है। गुरुवार को नए मरीज किशोरपुरा, नगला नीम खंदौली, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी और कुकथला शमसाबाद में मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10408 पर पहुंच गया है। इनमें 10124 मरीज ठीक हो चुके हैं। 171 की मौत हो गई है। 113 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोरोना वायरस से जंग जीतने के नजदीक - सीएमओ
स्वस्थ होने की दर 97.27 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से जंग जीतने के नजदीक हैं। इस महीने संक्रमण की दर और कम हो सकती है। लोग सावधानी और बचाव के प्रति पूरी तरह से सचेत रहें। मास्क और सामाजिक दूरी बरतते रहें।
आगरा में कोरोना वैक्सीन भी आ गई है। सीएमओ ऑफिस में तीन आइसलैंड रेफ्रिजरेटर में कोविशील्ड वैक्सीन की 26280 डोज सीएमओ ऑफिस स्थित जिला वैक्सीन भंडार डिपो में लाई गई हैं। यहां से कर्मचारियों ने डीप फ्रीजर में सुरक्षित रख दिया गया है। 16 जनवरी को यहीं से आइसलैंड रेफ्रिजरेटर में रखकर वैक्सीन बूथों तक पहुंचाई जाएंगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।