{"_id":"5eb5057eb6bf8f4e706f0721","slug":"coronavirus-updates-panic-in-family-after-covid-patient-lady-cop-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: कोरोना संक्रमित महिला सिपाही की मौत के 24 घंटे बाद लिए परिजनों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: कोरोना संक्रमित महिला सिपाही की मौत के 24 घंटे बाद लिए परिजनों के सैंपल
Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में बुधवार को दम तोड़ने वाली संक्रमित महिला सिपाही के परिजनों की कोरोना जांच के लिए सैंपल 24 घंटे बाद लिए गए। वो भी तब जब इन लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर गुहार लगाई। इन्हें गुरुवार को ही क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।
इससे पहले सिपाही की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए परिजनों को छह घंटे तक भटकना पड़ा था। परिवार के लोगों ने बताया कि वे लोग बुधवार रात से ही कह रहे थे कि उनके सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा जाए। डर है कि कहीं और लोग संक्रमित न हो जाएं। इसके बावजूद यह लापरवाही की गई।
इतना ही नहीं, गुरुवार दोपहर तक घर को सैनिटाइज भी नहीं किया गया। उन्होंने सीएमओ ऑफिस फोन किया। तब दमकल की गाड़ी सैनिटाइजेशन के लिए आई। इसके बाद परिवार के नौ लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। सिपाही की पांच दिन की बच्ची और सास सहित तीन लोगों को घर में छोड़ा गया है।

कॉलोनी में पुलिस तैनात करने की मांग
मृतक महिला सिपाही के परिजनों का कहना है कि उनके घर के आसपास बल्लियां लगाई जाएं। साथ ही पुलिस तैनात की जाए। हर वो उपाय किया जाना चाहिए जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। आसपास की कॉलोनियों को भी सैनिटाइज किया जाना चाहिए।