फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates: dead body changed in postmortem house in agra

आगरा: पोस्टमार्टम गृह में बदला शव, कोरोना संक्रमित की जगह कर दिया दूसरे का अंतिम संस्कार

Wed, 13 May 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 May 2020 12:15 AM IST
सार

  • केदार नगर के संक्रमित बुजुर्ग की जगह न्यू ख्वासपुरा के चांदी कारीगर का अंतिम संस्कार
  • पोस्टमार्टम गृह में बदला था शव, चांदी कारीगर के परिजनों ने किया हंगामा, जांच के आदेश

विज्ञापन
coronavirus updates: dead body changed in postmortem house in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आगरा में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सोमवार को पोस्टमार्टम गृह पर शव बदल गए। न्यू ख्वासपुरा के चांदी कारीगर के शव का अंतिम संस्कार केदार नगर के वृद्ध के परिजनों ने कर दिया। मामले की जानकारी पर चांदी कारीगर के परिजनों ने हंगामा किया। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


न्यू ख्वासपुरा, शाहगंज निवासी 48 वर्षीय चांदी कारीगर की 10 मई को मौत हो गई। एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ ने शव को पोस्टमार्टम गृह में भिजवा दिया। शाम को परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस बुलाया। शव कारीगर का नहीं था।
विज्ञापन



शव की पहचान केदार नगर निवासी 67 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई। वो कोरोना पॉजीटिव थे। उनके परिजनों को पुलिस ने बुलाया, जबकि उनसे दोपहर में एक शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कराया जा चुका था। उन्हें जो शव सौंपा गया, वो चांदी कारीगर का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार केदार नगर के वृद्ध के बेटों की मौजूदगी में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ था। इस कारण शव को नहीं दिखाया गया था। चांदी कारीगर के बेटे का कहना था कि पोस्टमार्टम गृह स्टॉफ की लापरवाही की वजह से वो पिता के शव का अंतिम संस्कार नहीं कर सका।

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि कोरोना संक्रमित के दोनों बेटे क्वारंटीन हैं। उन्हें पोस्टमार्टम हाउस बुलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक शव को अपने साथ गाड़ी से विद्युत शव दाह गृह लेकर पहुंची। बेटों ने दूर से देखा। मगर, कोरोना प्रोटोकॉल में ऐसा ही होता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि यह घोर लापरवाही है। शव कैसे बदले गए हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विशेष बैग में रखा जाता है संक्रमित का शव

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जीके अनेजा का कहना है कि कोरोना पॉजीटिव मृतक के शव को विशेष बैग में रखा जाता है। बैग पर नाम की पर्ची लगाई जाती है। इसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया जाता है। वहां की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग देखता है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शव के बदलने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed