{"_id":"5ec8b693250c17191837b4ad","slug":"coronavirus-updates-covid-infected-old-man-dies-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, छह पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, छह पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
Sat, 23 May 2020 05:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 05:59 PM IST
सार
जिले में संक्रमितों की संख्या 195, अब तक 174 लोग चुके हैं ठीक, छह की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित वृद्ध की शनिवार तड़के मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। उनके एक पुत्र ने क्वारंटीन सेंटर से जाकर अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित वृद्ध के एक बेटे की पांच दिन पहले मौत हो गई थी। हनुमानगंज क्षेत्र स्थित में वृद्ध के मकान की गली को सील कर दिया गया है। उनकी मौत के बाद संक्रमण से जिले में अब तक छह मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
हनुमानगंज निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्ध को सांस फूलने की शिकायत थी। शनिवार सुबह वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
18 मई को वृद्ध के पुत्र की मौत हुई थी
18 मई को वृद्ध के एक पुत्र की मृत्यु हो गई थी। वृद्ध के पुत्र को सांस फूलने की शिकायत पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई थी। मृतक में कोरोना संक्रमण के लक्षण मानते हुए परिवार के पांच सदस्यों की कोरोना की जांच कराई गई थी। इसमें वृद्ध भी संक्रमित मिला था।
शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद वृद्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया था। हनुमान गंज स्थित वृद्ध के आवास वाली गली को सील कर दिया गया है।
वृद्ध की मौत से अब कोरोना संक्रमित मृतक का आंकड़ा छह पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 195 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 174 लोग ठीक हो गए हैं। अभी 15 मरीजों का उपचार चल रहा है।
शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद वृद्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया था। हनुमान गंज स्थित वृद्ध के आवास वाली गली को सील कर दिया गया है।
वृद्ध की मौत से अब कोरोना संक्रमित मृतक का आंकड़ा छह पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 195 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 174 लोग ठीक हो गए हैं। अभी 15 मरीजों का उपचार चल रहा है।