फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update: two more deaths in agra

CoronaVirus: दो मरीजों की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट, आगरा में मृतकों की संख्या हुई आठ

Sat, 25 Apr 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 12:35 AM IST
सार

आगरा में मृतकों की संख्या आठ हुई, दोनों की मौत 21 अप्रैल को हुई थी, इसके बाद नमूने लिए गए थे

विज्ञापन
Coronavirus Update: two more deaths in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में दो और लोगों की कोरोना वायरस ने जान ले ली। इनकी जांच रिपोर्ट मृत्यु के बाद आई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। मृतकों में एक सराफ और दूसरा 35 वर्षीय सेल्समैन है। युवक की मौत का यह पहला मामला है। अन्य सात की उम्र 50 से ज्यादा रही।

विज्ञापन


इनमें से एक सदर के नौलक्खा के 54 वर्षीय सर्राफा कारोबारी थे। उनको तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर 21 अप्रैल को परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उनकी मौत हो गई, उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम गृह के बाहर एंबुलेंस में रख दिया गया था। विशेष बैग में रखकर परिजनों को दिया गया। मोक्षधाम में अंतिम संस्कार हुआ। इसी तरह ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले सेल्समैन की जान गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मिले 13 नए मरीज

सेल्समैन को सांस लेने में तकलीफ होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। काफी दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे। 21 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। छह लोग इससे पहले दम तोड़ चुके हैं।

शुक्रवार को 13 नए मरीज मिलने से अब कुल संक्रमित 348 हो गए। 13 में से छह के संक्रमित होने की रिपोर्ट आगरा के ही जालमा संस्थान से आई। यहां जांच का पहला दिन था। अप्रैल में लगातार 24वें दिन कोरोना मरीज मिले हैं। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब आगरा में संक्रमितों की संख्या 348 हो गई है। शुक्रवार को आए मामलों में एक सिनर्जी हॉस्पिटल के पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। जबकि चार अन्य में लक्षण के आधार पर वायरस की पुष्टि हुई हैं। बाकी लोग संक्रमितों के संपर्क से संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed