फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update shoe trader family appeal do not hide foreign travel details

कोरोना को मात देकर लौटा जूता कारोबारी का परिवार, लोगों को दे रहा जागरूकता का संदेश

Sat, 21 Mar 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 12:21 AM IST
सार

कोरोना वायरस से संक्रमित जूता कारोबारी के परिजनों की अपील
विदेश यात्रा का विवरण छुपाएं नहीं, अपने साथ औरों की भी चिंता करें

विज्ञापन
coronavirus update shoe trader family appeal do not hide foreign travel details
स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जूता कारोबारी का पूरा परिवार कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट आया है। परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन फिलहाल लोगों से मिलने से बच रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली से डिस्चार्ज होकर लौटे जूता कारोबारी के बेटे का कहना है कि घबराएं नहीं बल्कि सतर्कता बरतने की ज्यादा जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि विदेश यात्रा की है या कोरोना वायरस के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं तो इसे छिपाएं नहीं बल्कि पहल करते हुए खुद ही जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दें। ऐसा करोगे तो खुद और औरों का भी बचाव होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसकी चपेट में जरूर आए थे, लेकिन इलाज और सरकार के इंतजाम से इस पर जीत पाई। बताया कि करीब 17 दिन आइसोलेशन वार्ड में एकांतवास गुजारा, अपनों से मिल भी नहीं पाए, फोन पर ही सभी की खैर खबर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पापा, क्यों टेंशन ले रहे हो मैं ठीक हूं'

पापा, क्यों टेंशन ले रहे हो, मैं अच्छा हूं, हम सभी ठीक होकर घर लौटेंगे। 15 साल के बेटे की जब यह बातें सुनते तो उनकी हिम्मत और बढ़ जाती। बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होकर लौटे जूता कारोबारी के बड़े बेटे ने फोन पर यह बातें बताईं। 

कारोबारी ने कहा कि 18 दिन तक परिवार से नहीं मिले, फोन पर ही बात होती थी। वीडियो कॉल भी करते थे, बेटे को लेकर चिंता थी, लेकिन वो हमसे भी ज्यादा बहादुर निकला। उन्होंने बताया कि दो मार्च को नमूना दिए और तीन को पॉजिटिव आया तो डर लगा, घबराहट भी थी। 

सोचते थे कि जाने क्या होगा, पूरे परिवार को बीमारी लग गई है, लेकिन दिल्ली में जब भर्ती हुए तो वहां डॉक्टरों की काउंसिलिंग से हिम्मत बंधी। रोजाना तीन से पांच बार ब्लडप्रेशर, शरीर का तापमान की जांच होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed