{"_id":"5f10a492f1ddf3020376e3df","slug":"coronavirus-update-nine-new-cases-of-covid-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में निजी अस्पताल के फार्मासिस्ट सहित नौ कोरोना पॉजिटिव, 556 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में निजी अस्पताल के फार्मासिस्ट सहित नौ कोरोना पॉजिटिव, 556 पर पहुंचा आंकड़ा
Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को नौ लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। पॉजिटिव केस में वृंदावन के निजी अस्पताल का फार्मासिस्ट भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 556 हो गई है।
विज्ञापन
नए संक्रमित मरीजों में शहर के सदर बाजार के बड़ा कसाई पाड़ा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 77 वर्षीय वृद्ध महिला और 20 वर्षीय युवक है। वृंदावन के अनाजमंडी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वृंदावन के निजी अस्पताल का 23 वर्षीय फार्मासिस्ट भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
इस अस्पताल की नर्स और एक मरीज की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें मरीज की मृत्यु हो गई थी। शहर के मंशा पुरी कॉलोनी निवासी युवक, ओमेक्स वृंदावन निवासी एक व्यक्ति के साथ एक महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महोली रोड निवासी एक युवक भी संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
दूधिया के संपर्क में आए लोगों के लिए सैंपल
बुधवार को चौमुंहा के गांव भरतिया निवासी दूधिया की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में दहशत है। उसके संपर्क में कई दर्जन लोगों आए हैं। वो वृंदावन और मथुरा के जयसिंहपुरा भी दूध देने के लिए जाता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं।
राधाकुंड कस्बा में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गईं हैं। टीमों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया। टीम ने बताया कि नगर में कोरोना संक्रमण का कोई भी केस नहीं है।
हॉटस्पॉट क्षेत्रों को किया मुक्त
सौंख कस्बे में विगत दिनों एसडीएम गोवर्धन के आदेश से हॉटस्पॉट क्षेत्रों को अब मुक्त कर दिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट, पत्नी व पुत्र कोरोना संक्रमित निकले थे। इसे लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सीमेंट रोड, सीरिया गली, सराय गली आदि को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया था। ईओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश से हॉटस्पॉट क्षेत्रों को मुक्त कर दिया गया है।