{"_id":"5e8892f38ebc3e774252da95","slug":"coronavirus-update-news-police-sent-amu-professor-for-health-tests-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: पुलिस ने एएमयू प्रोफेसर को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा, घर में ठहरा था जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: पुलिस ने एएमयू प्रोफेसर को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा, घर में ठहरा था जमाती
Sun, 05 Apr 2020 08:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में दो दिन में कोरोना वायरस के 33 मामले मिलने के बाद पुलिस अब उन लोगों को तलाश कर रही है, जो दिल्ली से लौटे जमातियों के संपर्क में आए। इसी कड़ी में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम सिरौली में जिस घर में मथुरा निवासी जमाती ठहरा था, उसके मालिक को जांच के लिए भेजा गया है। यह घर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक प्रोफेसर का है।
पुलिस ने शनिवार को उनको घर से पकड़कर स्वास्थ्य विभाग की टीम के हवाले कर दिया। टीम ने उन्हें जांच के लिए आगरा भेजा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को वो घर से भाग गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीकरी के प्रभारी डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रोफेसर को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

तीन संदिग्धों को जांच के लिए आगरा भेजा
खंदौली क्षेत्र में अलग-अलग मस्जिदों में रह कर आए हसनपुर और नादऊ गांव के तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संदिग्ध मानकर जांच के लिए आगरा भेजा है।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हसनपुर में दो और नादऊ गांव का एक व्यक्ति जमात में शामिल होकर गांव लौटे हैं। इस पर शनिवार को टीम गांव पहुंची और तीनों लोगों से पूछताछ की।
पता चला कि तीनों लोग मितावली, टेढ़ी बगिया, भूचा और बगल घूंसा की मस्जिदों में रह कर एक सप्ताह पूर्व गांव आए। टीम ने तीनों लोगों को संदिग्ध मानकर आगरा जांच के लिए भेज दिया है।

जमातियों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
इरादतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात जमातियों के आने की सूचना पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं मिला।
शनिवार सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस को फिर सूचना दी कि गांव बृथला में शुक्रवार रात लोगों के यहां बाहर से कुछ लोग आए हुए हैं। जिस पर पुलिस ने जांच की, लेकिन वहां भी ऐसा कुछ नहीं मिला।
शनिवार सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस को फिर सूचना दी कि गांव बृथला में शुक्रवार रात लोगों के यहां बाहर से कुछ लोग आए हुए हैं। जिस पर पुलिस ने जांच की, लेकिन वहां भी ऐसा कुछ नहीं मिला।