फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update: kasganj district became corona infection free

राहत की खबर: कोरोना प्रभावित जिलों से घिरा कासगंज हुआ संक्रमण मुक्त

Sun, 03 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update: kasganj district became corona infection free
गंजडुंडवारा में पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चारों ओर से कोरोना वायरस प्रभावित जिलों से घिरे कासगंज में फिलहाल एक भी संक्रमित नहीं है। जांच के लिए अब तक भेजे गए 617 नमूनों में से तीन लोग संक्रमित निकले थे। वे भी अब ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 565 अन्य रिपोर्ट भी निगेटिव आईं हैं। यह जनपद के लिए राहत भरी खबर है। 
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। अधिकांश लोग भी जागरूक हैं। कोरोना से जंग में लोग घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रशासन धरातल पर कोरोना की रोकथाम के लिए अभियान चला रहा है। 
विज्ञापन

49 की रिपोर्ट आना बाकी

जिलेभर में नमूने लेने का काम किया जा रहा है। जिला सुरक्षित रहने का प्रमाण कोरोना संक्रमण की कराई गईं जांच रिपोर्ट ने दिया है। 617 नमूने जांच के लिए भेजे, इनमें से 568 की रिपोर्ट आ चुकी हैं।  

प्रथम जांच में तीन युवक संक्रमित पाए गए थे, लेकिन दूसरी और तीसरी जांच में वो निगेटिव आए। उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। इसके अलावा 49 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। साथ ही आठ सैंपल फेल भी हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक जितने भी नमूनों की रिपोर्ट आई हैं सभी निगेटिव हैं। तीन संक्रमित पाए गए थे। उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। जिला अभी ऑरेंज जोन में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed