फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus leates updates COVID-19 infected BJP worker dies in agra

कोरोना का कहर: आगरा में भाजपा कार्यकर्ता सहित दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, अब तक 27 की मौत

Fri, 15 May 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 May 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus leates updates COVID-19 infected BJP worker dies in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा कार्यकर्ता सहित दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। शाहगंज निवासी कोरोना संक्रमित भाजपा कार्यकर्ता (36) ने बुधवार देर रात, जबकि राजनगर के 62 वर्षीय बुजुर्ग ने गुरुवार दम तोड़ दिया। दोनों का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इससे संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 27 हो गया है। 
विज्ञापन


ताजनगरी में चार मरीज मिले, कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 789, अब तक 26 मौतें
विज्ञापन



आगरा में गुरुवार को चार नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 789 पर पहुंच गया है वहीं सक्रिय मामले 370 रह गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार आज 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 389 हो गई है। जनपद में अभी 44 एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। वहीं अब तक 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को किया गया क्वारंटीन
एसएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार की देर रात दम तोड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। उन्हें निमोनिया की बीमारी थी। कुछ दिन पहले खांसी हुई। इसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर वह खुद ही सैंपल देने के लिए गए थे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता के पिता पार्षद रहे हैं। कार्यकर्ता को खांसी-जुकाम होने पर उन्होंने निजी चिकित्सक से उपचार कराया लेकिन तबीयत में सुधार न हुआ। सांस लेने में दिक्कत होने पर दो दिन पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में सैंपल दिया था। उन्हें वहीं भर्ती कर लिया गया था। बुधवार को ही उनके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। रात में उनकी मृत्यु हो गई।

गुरुवार को उनके शव का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों को शव बैग में पैक करके दिया गया। ताजगंज स्थित मोक्षधाम में विद्युत दाह से अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद ही परिजनों और नजदीकी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया। इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।

राजनगर के बुजुर्ग को पड़ा था दिल का दौरा
राजनगर के बुजुर्ग को दिल की बीमारी थी। कुछ दिन पहले दौरा पड़ा था। इसके बाद तबीयत और बिगड़ गई थी। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। कोरोना का सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed