फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest updates: another policeman test positive for covid 19 in agra

आगरा: लोहामंडी थाने का सिपाही कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Tue, 26 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:02 AM IST
सार

  • सिपाही की ड्यूटी रात में राजामंडी बाजार में लग रही थी।
  • तबीयत खराब होने पर कराई जांच, सोमवार आई पॉजिटिव रिपोर्ट  

विज्ञापन
coronavirus latest updates: another policeman test positive for covid 19 in agra
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाने का एक सिपाही कोरोना संक्रमित निकला है। उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया और संपर्क के तीन और सिपाहियों को क्वारंटीन कर दिया गया। सिपाही के पॉजिटिव निकलने के बाद थाने में हड़कंप की स्थिति है। 
विज्ञापन


सिपाही की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में राजामंडी बाजार में लग रही थी। सुबह वो ड्यूटी बदलने के बाद अपने कमरे पर जाता था। एक सिपाही रात में उसके साथ रहता था। दो सुबह आते थे। चार दिन पहले संक्रमित सिपाही को खांसी और जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत हुई थी। 
विज्ञापन



सोमवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई

शनिवार को सिपाही ने थाना प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। इस पर उसे घर में रहने की सलाह दी गई। तभी कोरोना का टेस्ट भी कराया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में सिपाही पॉजिटिव निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके संपर्क के तीनों सिपाहियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से एक सिपाही का आवास थाना परिसर में है। अब परिवार के लोगों का स्वास्थ्य चेकअप कराया जाएगा। हालांकि सिपाहियों को किसी तरह की परेशानी नहीं है।

पहले भी पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

जिले में पहले चार पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, पुलिस लाइन के दो फालोअर भी संक्रमित हुए थे। इसके बाद पुलिस लाइन के सौ पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed