फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update One Death 38 New Positive Cases In Mathura

मथुरा में कोरोना का कहर, भाजपा के पूर्व पदाधिकारी की मौत, 38 नए संक्रमित मरीज मिले

Sun, 26 Jul 2020 08:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 08:42 AM IST
सार

  • आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था भाजपा नेता का इलाज 
  • नए मरीजों में गोवर्धन में नौ लोग, जिला जेल में निरुद्ध बंदी भी निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
Coronavirus Latest Update One Death 38 New Positive Cases In Mathura
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनका इलाज आगरा में चल रहा था। एक ही दिन में 38 पॉजिटिव केस भी मिले हैं। इनमें सर्वाधिक नौ मरीज गोवर्धन से हैं। जिला जेल में निरुद्ध बंदी की कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 733 हो गई है। अब तक 32 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह और शाम आई रिपोर्ट में फरह सीएचसी पर कार्यरत 35 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। वृंदावन के कालीदह पर 60 वर्षीय महिला, होली गली में 26 वर्षीय, महिला, 17 वर्षीय युवक व 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में एक वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन



गोर्वधन के दसविसा में 35 वर्षीय युवक, सौख अड्डा पर 40 वर्षीय व्यक्ति, जतिपुरा रोड पर 43 वर्षीय व 28 वर्षीय युवक, जानू में 30 वर्षीय महिला, डीग अड्डा पर 40 वर्षीय व्यक्ति, सीएचसी कार्यरत 40 वर्षीय महिला कर्मचारी व 33 वर्षीय पुरुष कर्मचारी व पाली गोवर्धन में 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित मरीज

मथुरा के गोविंद नगर में 62 वर्षीय वृद्ध, नवनीत नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति, रांची बांगर में 42 वर्षीय व्यक्ति, औरंगाबाद में 40 वर्षीय व्यक्ति, नगला प्रसाद में 39 वर्षीय व्यक्ति, बछगांव में 48 वर्षीय महिला, गोवर्धन रोड पर 40 वर्षीय व्यक्ति, महावन में 56 वर्षीय महिला, मांट के गांव विजौली में 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है। 

राया में चार केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तैयापुर 30 वर्षीय युवक, आंबेडकर नगर में 42 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय युवक के अलावा 8 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगला पानी में 20 वर्षीय युवक, फरह के शमशाबाद में 20 वर्षीय युवक, जिला जेल में निरुद्घ 23 वर्षीय बंदी, नौहझील में 32 वर्षीय युवक, शहर के अहीरपाड़ में 56 और बड़ा कसाई पाड़ा में 55 में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

कोरोना से भाजपा के पूर्व पदाधिकारी की मौत

शनिवार की दोपहर वृंदावन के रहने वाले भाजपा के पूर्व पदाधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वो पिछले कई दिन से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनकी पत्नी और बेटे भी कोरोना संक्रमण के कारण आइसोलेशन वार्ड में हैं। पूर्व पदाधिकारी की मृत्यु के बाद भाजपाइयों में शोक की लहर है। 

पुलिसकर्मियों सहित 44 के लिए सैंपल 

गोवर्धन में व्यापारी नेता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद अब उसके भाई व पुत्र व पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सात और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेरा डाल दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिसौदिया ने बताया कि एक वार्ड ब्वाय के साथ आरबीएस के गाड़ी के चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को पुलिसकर्मियों से सहति 44 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed