फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest update news Corona outbreak in Agra

Corona in Agra: ताजनगरी में फिर से तेज हुआ कोरोना संक्रमण, छह दिन में 138 संक्रमित मिले

Tue, 28 Jul 2020 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 09:24 AM IST
सार

  • सोमवार तक आगरा में कोरोना के 1677 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 1375 ठीक हो गए हैं, जबकि 97 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
coronavirus latest update news Corona outbreak in Agra
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

जुलाई के आखिर में ताजनगरी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। औसतन रोज 23 मरीज मिल रहे हैं। सोमवार के 25 केस मिलाकर पिछले छह दिनों में 138 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले इतने ही दिनों में 95 मरीज मिले थे। तब रोज 14 का औसत था।

विज्ञापन


संक्रमण की रफ्तार 22 जुलाई से तेज हुई। उस दिन 21 केस मिले। 23 को 24 मिले थे, 24 को 20, 25 को 21, 26 को 27 और 27 जुलाई को 25 केस मिले। इससे पहले 16 जुलाई को 15, 17 को 12, 18 को 18, 19 को 15, 20 को 16, 21 को 19 संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन



संबंधित खबर- Corona In Agra: ताजनगरी में 25 नए मरीज मिले, 1677 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत : कोई मरीज वेंटीलेटर पर नहीं

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोई मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर पर नहीं है। 17 और डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 1,375 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 205 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,607 मरीजों के सैंपल टेस्ट हुए हैं। कुल 43,151 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

210 कंटेनमेंट जोन हुए बंद

ताजनगरी में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 305 हो गई है। सोमवार तक 210 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। जबकि 95 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। एक्टिव जोन में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। 

चिंताजनक बात यह है कि चिकित्सक भी कोरोना संक्रमण की चपटे में तेजी से आ रहे हैं। सोमवार को आवास विकास कॉलोनी में 41 साल के और न्यू आगरा में 61 साल के चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बैंककर्मी निकला संक्रमित, बैंक को किया सील

कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित केनरा बैंक की शाखा के एक कर्मचारी की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कर्मचारियों की जांच की। अन्य किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।

इसके बाद पुलिस की टीम ने बैंक को सील कर दिया। इससे सोमवार को यहां कामकाज ठप रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में स्थित एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी जाकर कर्मचारियों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed