{"_id":"5f4f7626bd286f0cb9652991","slug":"coronavirus-latest-update-in-agra-booths-increased-for-corona-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : आगरा में 26 नए बूथों पर होगी कोरोना जांच, रिपोर्ट के लिए 30 सेंटर बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : आगरा में 26 नए बूथों पर होगी कोरोना जांच, रिपोर्ट के लिए 30 सेंटर बढ़े
Wed, 02 Sep 2020 04:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Sep 2020 04:08 PM IST
सार
- आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस की जांच के लिए 26 बूथ एवं रिपोर्ट के लिए 30 सेंटर और बढ़ा दिए है। इन केंद्रों पर सुबह दस से शाम चार बजे तक सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की जांच करने के लिए लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए इसके लिए 26 नए बूथ बनाए गए हैं। 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जिला अस्पताल पर सुविधा यथावत चलेगी। अभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर ही जांच रिपोर्ट मिल रही थी।
विज्ञापन
इससे भीड़ होने से लोगों को परेशानी होने पर शहर की 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच रिपोर्ट की सुविधा की गई है। सीएमओ कार्यालय और देहात में 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही यह व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सुबह दस से चार बजे तक इन केंद्रों पर जांच और रिपोर्ट की सुविधा रहेगी, चिकित्सक और टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
बुंदु कटरा, छत्ता, देहतोरा मोड़, देवरी रोड, हरीपर्वत पूरब, हरीपर्वत दक्षिण, इस्लाम नगर, जगदीशपुरा, जमुनापार, लोहामंडी, मंटोला, मोती महल, नगला बुधी, नगला पदी, नाई की सराय, नरायच, नरीपुरा, नया घेर, रजवाडा बल्केश्वर, रकाबगंज, रामनगर, शाहगंज प्रथम, शाहगंज द्वितीय, सेवला, सिकंदरा, ताजगंज, विभव नगर, जीवनीमंडी, लोहामंडी, रकाबगंज।
विज्ञापन
इन पीएचसी-सीएचसी पर होगी कोरोना वायरस की जांच
लोहामंडी, मोतीमहल, नगला पदी, मंटोला, जीवनीमंडी, नाई की सराय, बलकेश्वर, सिकंदरा, बुंदू कटरा, शाहगंज, अछनेरा, अकोला, बिचपुरी, फतेहपुर सीकरी, सैंया, खेरागढ़, शमसाबाद, जगनेर, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, जैतपुर कला, बरौली अहीर, एत्मादपुर, खंदौली।
चार सितंबर से सीरो सर्वे
स्वास्थ्य विभाग का सीरो सर्वे चार सितंबर से शुरू हो रहा है। दो बार सर्वे टल चुका है। 10 टीमें बनी हैं। शहर और देहात में 45 स्पॉट तय किए गए हैं। लखनऊ से गुरुवार टीम आ जायेगी। स्वस्थ लोगों के रक्त के नमूने लेकर आईसीएमआर करेगी जांच।
इससे पता लगाया जाएगा कि कितने लोगों में कोरोना का संक्रमण होकर बिना दवा के ठीक हो गया और लोगों को पता ही नहीं चला। सीएमओ डॉ आरसी पांडेय ने बताया कि देश भर में आईसीएमआर के निगरानी में अभियान चल रहा है। टीम में आशा और टेक्नीशियन भी डॉक्टर्स के साथ रहेंगे।
इससे पता लगाया जाएगा कि कितने लोगों में कोरोना का संक्रमण होकर बिना दवा के ठीक हो गया और लोगों को पता ही नहीं चला। सीएमओ डॉ आरसी पांडेय ने बताया कि देश भर में आईसीएमआर के निगरानी में अभियान चल रहा है। टीम में आशा और टेक्नीशियन भी डॉक्टर्स के साथ रहेंगे।