{"_id":"5eb7aa888ebc3e90ad2903b6","slug":"coronavirus-latest-news-update-today-three-new-covid-19-case-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण मुक्त हुए कासगंज में कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक, तीन नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण मुक्त हुए कासगंज में कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक, तीन नए संक्रमित मिले
Sun, 10 May 2020 12:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। यहां तीन युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार की रात इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। इससे पूर्व तीन कोरोना संक्रमित मिले थे, जो पूरी तरह ठीक हो गए हैं। जिला संक्रमुक्त हो चुका था, लेकिन नए संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
नए संक्रमित मरीजों में दो युवक देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक शहर का है। शहर के पीरछल्ला मोहल्ला नवाब निवासी युवक तीन मई को अपनी अलीगढ़ से लौटा है। वहां उसकी ससुराल है, दो महीने से वहीं था। यहां आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के 21 लोगों को
क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा है। सभी के सैंपल जांच को भेज दिए गए हैं। उधर, पुलिस ने पीरछल्ला मोहल्ला नवाब को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है।

देहात क्षेत्र में पहुंचा कोरोना
दूसरा संक्रमित सोरों क्षेत्र के गांव बघेला निवासी युवक है। वो चार मई को दिल्ली से आया था। उसके साथ टैंकर
में बैठकर परिवार के अन्य लोग भी आए थे। परिवार के 16 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित युवक के
भाई की तबीयत खराब है।
सहावर क्षेत्र के गांव रामछिनैती का युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। उसके परिवारवाले क्वारंटीन किए गए हैं। संक्रमित युवक के संपर्क में आने
वालों की सूची बनाई जा रही है।