{"_id":"5ec27a4a8ebc3e905a08e840","slug":"coronavirus-latest-news-update-12-more-cases-of-covid-19-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित, 15 पर पहुंची मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित, 15 पर पहुंची मरीजों की संख्या
Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को छह और कोरोना संक्रमित मिले। ये सभी हरियाणा से लौटे संक्रमित युवक के परिवार के सदस्य हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 15 हो गई है। इनमें तीन ठीक हो गए हैं। अब 12 सक्रिय मामले हैं।
नौ मई को हरियाणा से लौटे एक युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके परिवार एवं संपर्क में आए 31 लोगों को लेवल-1 क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इनके सैंपल कोविड-19 जांच के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे।
युवक की पत्नी भी संक्रमित
सोमवार शाम को इनकी जांच रिपोर्ट मिली तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इनमें युवक की पत्नी सहित परिवार के छह लोग संक्रमित मिले है। इन सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिले में छह और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जो हरियाणा से आए संक्रमित युवक के परिवार के हैं। यह सभी क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे। संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- जिले में कुल संक्रमितों की संख्या- 15
- सक्रिय मामले- 12
- ठीक हुए- तीन
- जिले में कुल संक्रमितों की संख्या- 15
- सक्रिय मामले- 12
- ठीक हुए- तीन