फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News thirteen more people test positive for covid in firozabad

फिरोजाबाद में बढ़ा कोरोना संक्रमण, चार स्वास्थ्यकर्मी और महिला पार्षद सहित 13 संक्रमित

Wed, 03 Jun 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jun 2020 12:09 AM IST
सार

  • फिरोजाबाद में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामले
  • जिले में अब तक संक्रमण के 281 मामले सामने आए 

विज्ञापन
Coronavirus Latest News thirteen more people test positive for covid in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण कोरोना योद्घाओं पर ही तेजी से वार कर रहा है। मंगलवार को चार स्वास्थ्यकर्मियों एवं एक सफाईकर्मी सहित 13 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


इसमें एक महिला पार्षद भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया दिया गया। सभी के घरों को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग में ही कोरोना तेजी से कदम रख रहा है। जनपद में कोरोना के अब तक 281 केस सामने निकलकर आ चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक ने सोमवार तक सीएमओ कार्यालय में ड्यूटी की है। कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पर तैनात है। किंतु कोविड के कार्य को देखते हुए कर्मचारी को सीएमओ कार्यालय में अटैच कर लिया था। इंद्र नगर निवासी 28 वर्षीय युवक जिला अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन पद पर कार्यरत है। युवक की 30 मई को कराई जांच में कोरोना पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स भी संक्रमित

संत नगर निवासी युवक भी संक्रमित हुआ है। यह युवक जिला अस्पताल की एनसीडी ओपीडी में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। युवक पूर्व में कोरोना संक्रमित हुई वार्ड नंबर दो की पार्षद के संपर्क में आया था। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया था। आइसोलेशन वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स महिलाकर्मी भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है।

महिलाकर्मी ने 30 मई तक स्वास्थ्य सेवाएं आइसोलेशन वार्ड में दी हैं। वह कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार संपर्क में बनीं हुई थी। सैंपल लेने के बाद महिलाकर्मी को एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। सैनिटाइज ड्यूटी में लगा एक सफाईकर्मी भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। इसके अलावा नगर निगम वार्ड नंबर 46 की महिला पार्षद भी कोरोना का शिकार हुई हैं।

महिला पार्षद की पिछले दिनों तबियत खराब हुई थी। इसके बाद परिवारिजनों ने महिला पार्षद की मेडिकल कॉलेज में 30 मई को कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। महिला पार्षद की रिपोर्ट आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। देव नगर निवासी 32 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। हिमांयूपुर की गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है।

गांव कुढीना में भी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। एका क्षेत्र के गांव कोडर निवासी 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। टापा खुर्द निवासी महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। महिला के परिवार से एक सदस्य पूर्व में ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 56 वर्षीय एक महिला और 30 वर्षीय अन्य युवक भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। 

संक्रमित केस मिलने पर गांव कोडरा कैलई किया सील 
जसराना तहसील क्षेत्र के गांव कोडरा कैलई निवासी व्यक्ति दिल्ली में मजदूरी करने का कार्य करता है। लॉकडाउन के दौरान घर पहुंचा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए सरकारी अस्पताला पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव में पहुंची और व्यक्ति को गांव से लाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रत पद्धति बजीरपुर जेहलमपुर में बने आइसोलशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा पूरे गांव को सील किया गया है। वहीं परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed