{"_id":"5f5f7f328ebc3e57bf299577","slug":"coronavirus-latest-news-111-new-patients-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 111 नए मरीज, एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 111 नए मरीज, एक और मौत
Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
सार
आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 4153 हो गई है। इनमें 3223 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। सोमवार को फिर रिकॉर्डतोड़ 111 नए मरीज मिले। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक और मरीज की मौत भी हो गई। नए मरीजों में न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। इसके कारण दीवानी परिसर को दो दिन के लिए बंद किया गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ताजगंज निवासी 45 वर्षीय गुर्दा रोगी का डायलिसिस से उपचार चल रहा था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे निमोनिया हो गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सोमवार को रोगी की मृत्यु हो गई। अब तक 115 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 111 नए मरीज और मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 4153 हो गई है। इनमें 3223 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। 815 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 600 से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। सोमवार तक 1.52 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Trending Videos
सांसद कठेरिया और एसएन के तीन डॉक्टर भी हुए संक्रमित
इटावा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह दिल्ली में होम आईसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने को कहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक सहित तीन चिकित्सक और लेडी लॉयल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं।
विजय नगर कॉलोनी में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित हो गए हैं। नेहरू नगर, न्यू लॉयर्स कॉलोनी, सिकंदरा के सूरज विहार और शाहगंज में भी एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, संजय प्लेस, फुलट्टी बाजार, बालूगंज, जज कंपाउंड, किरावली, डिफेंस कॉलोनी, नामनेर, हरीपर्वत, सिविल कंपाउंड, केदार नगर, आगरा कैंट, बल्केश्वर, विभव नगर में भी मरीज मिले हैं।