फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus In Uttar Pradesh Six New Cases Of Covid 19 In Firozabad

Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के छह मरीज और मिले, आठ साल का बच्चा भी संक्रमित

Wed, 22 Apr 2020 12:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Uttar Pradesh Six New Cases Of Covid 19 In Firozabad
कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में छह और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक आठ साल का बच्चा भी है। यह चिकित्सक स्टाफ के परिवार से जुड़ा है।
विज्ञापन


जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 62 हो गई है। इनमें से जमात से जुड़े तीन लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक इमाम की मौत भी हो चुकी है। इस तरह कोरोना के सक्रिय मामले 58 हैं। इससे पूर्व सोमवार को चार नए मामले मिले थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बताया कि 54 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इनमें से छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 नए क्वारंटीन सेंटर बनेंगे

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन सेंटर बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए निजी शिक्षण संस्थाओं को अधिग्रहीत किया जाएगा। 10 नए क्वारंटीन सेंटर बनाए जाएंगे। 

एक पॉजिटिव मरीज मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले औसतन 20 से 25 लोगों को क्वारंटीन किया जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग दस नये क्वारंटीन सेंटर बढ़ाने की तैयारी में है। 

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें निजी स्कूल एवं कॉलेजों का निरीक्षण करने पहुंची। डीपीएस, एडिफाई स्कूल सहित अन्य स्कूलों को अधिग्रहीत किए जाने की तैयारी है। 

कई जगहों का किया निरीक्षण

विभाग ने कोटला रोड पर डिग्री कॉलेज भी देखे। दबरई के निकट एक नर्सिंग स्कूल को भी क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, एसीएमओ डा. विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। वर्तमान में जिले में छह क्वारंटीन सेंटर हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि जिले में मरीज बढ़े हैं। इसलिए हम पहले से ही तैयारी पूर्ण करके चल रहे हैं। नए क्वारंटीन सेंटर बनाए जा रहे हैं। टीमें निरीक्षण के लिए लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed