फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: three jamaati test positive of Covid 19 in mainpuri

Coronavirus: मैनपुरी में चार जमाती प्राथमिक जांच में मिले संक्रमित, कस्बा घिरोर की सीमाएं सील

Mon, 06 Apr 2020 11:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: three jamaati test positive of Covid 19 in mainpuri
दुकानों और घरों को किया सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में शामली से आए चार जमाती प्राथमिक जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चार जमातियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। अभी इनकी जांच चल रही है।  
विज्ञापन


कस्बा घिरोर में मिले 10 जमातियों को दो अप्रैल को घिरोर के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। वहां इनके सैंपल जांच के लिए शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए थे। इनमें से नौ की रिपोर्ट रविवार को आई। प्राथमिक जांच में चार जमातियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


दो मार्च को मैनपुरी आए थे जमाती

ये जमाती एक मार्च को शामली से चले थे और दो मार्च को मैनपुरी की शाही मस्जिद पहुंचे थे। यहां से तीन मार्च को करहल पहुंचे, जहां 14 दिन तक बाजार वाली मस्जिद में रुके। 16 मार्च को ये घिरोर पहुंचे थे। घिरोर में तीन परिवारों के संपर्क में भी आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अप्रैल को ही इन तीनों परिवारों को होम क्वारंटीन के लिए निर्देश दिए गए थे। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने घिरोर की सीमाओं को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जहां-जहां ये जमाती रुके थे, उन क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

पुष्टि होने के बाद आइसोलेशन में जमाती 


चार जमातियों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर नवोदय विद्यालय भोगांव से सीएचसी भोगांव पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया। यहां बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। देर शाम तीनों के सैंपल लेकर दोबारा जांच के लिए भेजे गए। 

सर्विलांस टीम की बढ़ी जिम्मेदारी 

 जिला प्रशासन ने सर्विलांस टीम को सतर्क कर दिया है। सर्विलांस टीम ने शाम को ही नवोदय विद्यालय पहुंचकर यहां रखे गए अन्य जमातियों को भी सख्त निर्देश देते हुए एक दूसरे से दूरी बनाए रखने को कहा। 

करहल के सात परिवारों को किया गया क्वारंटीन 

कस्बा करहल में एसडीएम रतन कुमार वर्मा, सीओ अशोक कुमार ने रविवार की देर शाम सात परिवार को क्वारंटीन कराया। बताया गया कि करहल में ये जमाती तीन मार्च से 16 मार्च तक रुके थे। इन सात घरों के लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन घरों को सैनिटाइज भी कराया गया है। 

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चार जमातियों की प्रथम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोबारा जांच के लिए उनके सैंपल भेजे जा रहे हैं। कस्बा घिरोर को सैनिटाइज कराया जा रहा है, लोग धैर्य बनाए रखें और अपने घरों में रहें। सामाजिक दूरी बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed