फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: 25 more positive cases of Covid-19 in agra

Coronavirus: आगरा में कोरोना संक्रमित 25 मरीज और मिले, जिले में अब तक 45 मामले

Sun, 05 Apr 2020 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 09:55 AM IST
सार

जिले से संबंधित अब तक कोरोना के 47 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर यह आंकड़ा 45 है, क्योंकि शहर के चिकित्सक पिता-पुत्र का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: 25 more positive cases of Covid-19 in agra
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक के 24 घंटों के बीच ही कोरोना वायरस के 33 नए मामले मिल गए। औसत देखा जाए तो जिले में एक घंटे से भी कम समय में नया केस आ रहा है। 
विज्ञापन


यह संख्या कहां जाकर थमेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि शुक्रवार को भेजे गए 228 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अप्रैल के पहले चार दिनों में 35 मामले मिल चुके हैं। मार्च में 12 मिले थे।
विज्ञापन

 
जिले में अभी तक कुल केस 47 हैं। इनमें से आठ ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। हालांकि प्रशासन की सूची में संख्या 45 है, क्योंकि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती साईं की तकिया क्षेत्र के चिकित्सक और उनके पुत्र को प्रशासन ने आगरा के संक्रमित मामलों में शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 संक्रमितों में से 32 जमाती

47 संक्रमितों में से 31 दिल्ली से लौटे जमाती हैं। इनमें से शुक्रवार को सात पॉजिटिव मिले थे और 25 शनिवार को। शुक्रवार को सात के अलावा एक जीवनी मंडी का युवक मिला था, जो 21 मार्च को दुबई से लौटा था। 

इसी तरह शनिवार को 24 जमाती के अलावा घटिया क्षेत्र का मैकेनिक है जो रसोई गैस के चूल्हे ठीक करता है। मार्च और अप्रैल की स्थिति में एक और फर्क यह भी है कि तब सैंपल रोजाना 15 से 20 लिए जा रहे थे। अब यह संख्या 100 से 200 तक पहुंच गई है। 



शहर में मिले संक्रमितों में 68 फीसदी दिल्ली मरकज से लौटे हैं। जमातियों की कुल संख्या 137 हैं जिन्हें सिकंदरा, दिल्ली रोड और लोहामंडी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इनमें से पॉजिटिव पाए गए सभी 32 को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। जिला अस्पताल में सभी के सैंपल लिए जा चुके हैं।

इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित

- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
- जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
-  रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
- डॉक्टर और उनका बेटा : दोनों का उपचार चल रहा है।
- कॉलेज संचालक का यूके से लौटा बेटा : वो अस्पताल में भर्ती है।
- ऑटोमोबाइल कारोबारी की लंदन से लौटी बेटी : उपचार चल रहा है।
- 2 अप्रैल साईं की तकिया क्षेत्र में अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक पिता-पुत्र, इनका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। 
- 3 अप्रैल को दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात से लौटे सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
- 3 अप्रैल को दुबई से लौटे आगरा निवासी युवक में भी कोरोना।  
- 4 अप्रैल को 25 और लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed