{"_id":"5e8c754c8ebc3e7741395ec5","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-bike-riders-spit-on-the-villagers-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गांव के बाहर बैरियर लगाकर पहरेदारी कर रहे युवाओं पर थूक कर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गांव के बाहर बैरियर लगाकर पहरेदारी कर रहे युवाओं पर थूक कर भागे बाइक सवार
Tue, 07 Apr 2020 06:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
कोसीकलां में एक गली में लगा बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की दहशत के बीच कुछ जमातियों द्वारा थूककर संक्रमण फैलाने का मामला सुर्खियों में रहा। अब मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आई है। गांव के मुख्य द्वार पर बाहरी लोगों को रोकने के लिए पहरेदारी कर रहे युवाओं पर बाइक सवार दो युवक थूककर भाग गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पैगांव के युवाओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाहरी लोगों के प्रवेश पर गांव में बैरियर लगाकर रोक लगा रखी है। सोमवार दोपहर को बैरियर पर गांव के कुछ युवक पहरेदारी कर रहे थे। इन युवकों ने बताया कि दोपहर दो बजे अपाचे बाइक सवार दो युवक गांव की ओर आए। जिन्हें बैरियर पर रोक लिया गया।
आरोप है कि बाइक सवार पहरेदारी कर रहे युवाओं पर थूककर भाग निकले। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना फोन से पुलिस को भी दी गई। हालांकि शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

थूक लगाकर नोट गिनते युवक की पिटाई
कोसीकलां में एक युवक को ढकेल पर थूक लगाकर नोट गिनते देख कॉलोनी के कुछ लोगों ने उसको पीट दिया। जिससे उसका सिर में चोट आई। आरोप है कि केले वाला केलों को थूक लगाकर बेच रहा था।
शेरगढ़ रोड पर एक कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक युवक ढकेल पर केले बेच रहा था। केले बेचते समय वो कॉलोनी में एक स्थान पर रुका और थूक लगाकर नोट गिनने लगा। लोगों ने समझा कि वो थूक लगाकर केलों को बेच रहा है।
इस पर कॉलोनी के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली। इस दौरान उसका सिर किसी नुकीली वस्तु से जा टकराया और सिर में चोट लग गई।
लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।