फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus in Uttar Pradesh: 957 case rasitered till Wednesday for lockdown violation in Agra zone

आगरा जोन में लॉकडाउन के उल्लंघन पर आठ अप्रैल तक 957 मुकदमे, 1867 लोग गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2020 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Uttar Pradesh: 957 case rasitered till Wednesday for lockdown violation in Agra zone
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया है। इसके बावजूद लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस की सख्ती भी काम नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


रेड जोन घोषित इलाकों के आसपास भी लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि आगरा जोन में बुधवार तक 957 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 1,867 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के उल्लंघन में मथुरा अव्वल

लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में मथुरा पहले स्थान पर है। यहां पर 232 मुकदमे दर्ज हुए हैं, 319 लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। फिरोजाबाद दूसरे स्थान पर है। यहां पर 168 मुकदमे दर्ज हुए हैं, 417 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में 161 मुकदमे, 85 लोगों की गिरफ्तारी हुई। हाथरस में 130 मुकदमे, 360 लोग गिरफ्तार हुए। आगरा में 96 मुकदमे, 144 लोग गिरफ्तार हुए। मैनपुरी में 78 मुकदमे, जबकि 297 की गिरफ्तारी हुई। एटा में 71 मुकदमे, जबकि 173 गिरफ्तार हुए। सबसे कम कासगंज में 21 मुकदमे, 72 लोग गिरफ्तार हुए। 

आगरा में मिल चुके हैं सबसे ज्यादा मरीज 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा जनपद है। जिले में बृहस्पतिवार सुबह तक 84 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 76 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मार्च में संक्रमित पाए गए आठ लोग ठीक हो गए हैं। 

फिरोजाबाद जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। इसी तरह मैनपुरी में अब तक तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक युवक की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी जमाती हैं। मथुरा जिले में दो संक्रमित हैं। इनमें एक जमाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed