{"_id":"5e86d0b28ebc3e773f30b3f3","slug":"coronavirus-in-agra-news-doctors-and-staff-will-live-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव में लगे डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटीन में रहेंगे, एसएन के गेस्ट हाउस में बनाया जा रहा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव में लगे डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटीन में रहेंगे, एसएन के गेस्ट हाउस में बनाया जा रहा सेंटर
Fri, 03 Apr 2020 11:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के गेस्ट हाउस को क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें आइसोलेशन वार्ड, कोरोना वायरस के मरीज और संदिग्धों के नमूने लेने वाले स्टाफ को रखा जाएगा। नर्सिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा।
कोरोना वायरस के इलाज और नमूने लेने के कार्य में सात-सात दिन के रोस्टर प्लान के तहत ड्यूटी लग रही है। सात दिन कार्य करने के बाद चिकित्सकों का नमूना लिया जाएगा। अगर कोई चिकित्सक होम क्वारंटीन और घर नहीं जाना चाहता तो इस गेस्ट हाउस के क्वारंटीन सेंटर में वो रह सकेंगे।
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे चिकित्सकों के लिए गेस्ट हाउस में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
नेत्र रोग विभाग में भी बन रहा क्वारंटीन सेंटर
नेत्र रोग विभाग में सामान्य ओपीडी और मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हैं। यहां 30 बेड की क्षमता है। विभाग में मरम्मत कार्य लगभग खत्म हो गया है। ऐसे में यहां भी क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। यहां वार्ड तैयार हो गए हैं।