{"_id":"5f1dbf238ebc3e6377492778","slug":"coronavirus-firozabad-update-today-five-new-positive-cases-of-covid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव, आज खुलेगा जसराना सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव, आज खुलेगा जसराना सीएचसी
Mon, 27 Jul 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:21 AM IST
सार
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 669
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में रविवार को भी कोरोना संक्रमण के पांच और नए केस पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसके साथ जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 669 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेट किया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया।
कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव हो गई है। वह आसफाबाद रेलवे फाटक के नजदीक की रहने वाली है। उसकी 22 जुलाई को जांच कराई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद स्टाफ नर्स को कोविड-अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमणः प्रदेश में नौवें स्थान पर पहुंचा आगरा, 24 घंटे में 1586 जांच, मिले 27 मरीज
विज्ञापन
इधर, जसराना स्वास्थ्य केंद्र का फार्मासिस्ट भी संक्रमित मिला है। हाथवंत के गांव लालई में एक युवक, बोधाश्रम पर एक व्यक्ति और एटा रामनगर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक अपनी रश्तेदारी में फिरोजाबाद जनपद में आया था।

Trending Videos
सीएचसी में सोमवार से शुरू होगी ओपीडी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना पर तैनात डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी स्टाफ की जांच कराई गई थी। अधिकांश स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन रविवार को प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिर से स्टाफ चिंतित हो उठा है।
फिलहाल सोमवार से ओपीडी शुरू की जाएगी। शनिवार को आकस्मिक सेवा शुरू हो गई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग व्यास ने कहा कि सोमवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी।