फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus cinema halls multiplexes gyms closed till March 31 in agra

कोरोना: आगरा में स्कूल-कॉलेज और कोचिंग 23 मार्च, सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स 31 तक बंद

Mon, 16 Mar 2020 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Mar 2020 09:08 AM IST
सार

आगरा में कोरोना वायरस का आठवां मरीज मिलने के बाद ये कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
coronavirus cinema halls multiplexes gyms closed till March 31 in agra
सिनेमा घर-मल्टीप्लेक्स बंद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने 23 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर को बंद करने का आदेश दिया है। बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं पर यह लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जनपद के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे। रविवार को आगरा में कोरोना वायरस का आठवां मरीज मिलने के बाद ये कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबर: इटली से लौटी युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि, जानकारी छिपाने पर पिता के खिलाफ केस
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि यह सभी तरह के स्कूल कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों पर लागू होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखे जाने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। 

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स किए गए सेनेटाइज्ड

तरणतालों (स्विमिंग पूल) को बंद रखने के आदेश भी हो चुके हैं। अब इसमें यह जोड़ दिया गया है कि निजी स्विमिंग पूल भी 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे। 

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को सेनेटाइज किए जाने का काम रविवार दोपहर तक चलता रहा। इसके बाद शाम को इन्हें बंद करने का आदेश जारी किया गया। शहर में तीन मॉल हैं। 30 से ज्यादा सिनेमा घर हैं।

आगरा के खंदारी, भगवान टॉकीज, दयालबाग, सिकंदरा में 100 से अधिक कोचिंग सेंटर हैं। इनमें 20 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

अपील: भीड़ वाली जगह पर न जाएं लोग

जिलाधिकारी ने अपील की है कि लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। हालांकि शहर के लोग पहले से एहतियात बरत रहे हैं। बाजारों में 70 फीसदी तक ग्राहक कम हो चुके हैं। सिनेमा घर भी सूने पड़े थे।

स्मारकों में 60 फीसदी तक घटे सैलानी

ताजमहल में वीकेंड पर 15 हजार सैलानी आए जबकि आम दिनों में 30 हजार तक आते थे। सिकंदरा में पांच हजार तक सैलानी आते थे, जबकि तीन हजार ही आ रहे हैं। किला और सीकरी में भी 60 फीसदी तक घट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed