फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus and viral fever similar symptoms be alert

Coronavirus: कोरोना और वायरल बुखार के एक जैसे लक्षण, सांस लेने में हो परेशानी तो न बरतें लापरवाही

Wed, 24 Aug 2022 08:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 08:16 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के साथ वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत आ रही है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 
 

विज्ञापन
coronavirus and viral fever similar symptoms be alert
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण और वायरल बुखार के लक्षण इस समय एक जैसे हैं। मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत आ रही है। पांच से सात दिन में मरीज ठीक भी हो जा रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि किसी मरीज को सांस लेने में परेशानी हो तो लापरवाही न बरतें। चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन

 
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह चाहर ने बताया कि अधिकतर मरीजों में कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप ही मिल रहा है। यह घातक नहीं है। पैरासीटामॉल लेने से मरीज ठीक हो जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यदि किसी मरीज में निमोनिया की स्थिति होती है तो उसे तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस समय वायरल होने या फिर कोरोना की पुष्टि होने पर आइसोलेशन में जाने की जरूरत नहीं है। मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथ धोते रहें और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण दिखने पर ये उपाय करें

- बुखार होने पर पैरासीटामॉल लें। 
- बुखार फिर भी न उतरे तो गीली पट्टी रखें। 
- गुनगुने पानी से गरारा कर सकते हैं। 
- ठंडा पानी न पीयें। पानी गुनगुना करके पी सकते हैं।  

मंगलवार को 29 नए मरीज मिले

जिले में मंगलवार को 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 13 महिलाएं और 16 पुरुष हैं। ताजमहल घूमने आए छह पर्यटकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा खेरिया हवाई अड्डे पर रैंडम सैंपलिंग में तीन और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चार यात्री में संक्रमण मिला है।

कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट सक्रिय है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पटियाला, भटिंडा, झांसी, सोनीपत, पटना के छह पर्यटक रविवार को ताजमहल घूमने आए थे। ताजमहल पर उनकी सैंपलिंग की गई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव है। पर्यटकों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed